PlayBreaking News

UCC पर मंथन:जुलाई में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस; सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-अधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यूसीसी पर जनसुझाव लेने, मानसून तैयारियों और आगामी कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
Follow on Google News
जुलाई में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस; सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-अधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा

भोपाल। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 55 में से 36 जिलों में यूसीसी को लेकर बैठकें पूरी हो चुकी हैं। वहीं जुलाई में होने वाली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में जिलों की रैंकिंग, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

यूसीसी को लेकर तैयारियों की समीक्षा

सीएम हाउस से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान वे खुद कई बिंदुओं पर जानकारी नोट करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। अधिकारियों ने यूसीसी को लेकर जिलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी पेश की।

ये भी पढ़ें: Ranu Mondal : स्टेशन से स्टारडम तक और फिर गुमनामी, फिलहाल कैसी है रानू मंडल की जिंदगी?

36 जिलों में पूरी हुई बैठकें

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 55 में से 36 जिलों में यूसीसी को लेकर बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। बाकी जिलों में भी जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जारी विशेष लिंक के माध्यम से आम नागरिक और कर्मचारी अपने सुझाव, अभिमत दर्ज कर सकते हैं। इस लिंक पर 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मांगे गए हैं।

जुलाई में होगी कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। भोपाल में होने वाली इस बैठक में जिलों के प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जिलों की रैंकिंग भी विभिन्न मानकों के आधार पर तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारत को जवाब : होर्मुज में जहाजों के लिए नियमों का पालन जरूरी, नाकाबंदी तोड़ी तो खामियाजे के लिए तैयार रहे

कलेक्टरों की सक्रियता पर भी नजर

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लगातार कलेक्टरों की कार्यशैली और सहभागिता पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने जिक्र किया कि कुछ जिलों के कलेक्टर चर्चा और सवाल-जवाब में सक्रिय रहते हैं, जबकि कई अधिकारी अपनी बात रखने से बचते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को आवश्यक विषयों पर खुलकर अपनी राय रखने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मानसून और नीट परीक्षा को लेकर दिए निर्देश

बैठक में मानसून की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। इसके साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की व्यवस्थाएं बहुत ज्यादा संवेदनशील होती हैं और इन्हें सर्वोच्च स्तर की निगरानी के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts