Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में H1N1 से दूसरी मौत! शाजापुर की महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कोविड भी था पॉजिटिव

शाजापुर की रहने वाली महिला 10 दिन से इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थी, 1 सितंबर को H1N1 और 2 सितंबर को कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
इंदौर में H1N1 से दूसरी मौत! शाजापुर की महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कोविड भी था पॉजिटिव
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। शहर में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती शाजापुर की महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला करीब 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। वह एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी बताई गई हैं। महिला की H1N1 जांच 1 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। 2 सितंबर की रिपोर्ट में इन्फ्लुएंजा के साथ कोविड-19 संक्रमण की भी पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में 400 RTI! डॉक्टर को ब्लैकमेल कर मांगता था ‘खर्चा-पानी’, एक गिरफ्तार

नजदीकी लोगों के मुताबिक महिला को 28 अगस्त से बुखार, खांसी और सर्दी की शिकायत थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर जांच कराई गई। 1 सितंबर को जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिन तक इलाज चला। उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया मंत्री के बंगले का घेराव,मंत्री बोले- ‘मैं खुद शर्मिंदा हूं’

शाजापुर के आदित्य नगर की रहने वाली थीं

मृतका शाजापुर के आदित्य नगर की रहने वाली बताई गई हैं। वह एक सरकारी चिकित्सक की पत्नी थीं। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। विभाग की ओर से मामले से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड और संक्रमण की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: एसडीएम बविता राठौर ने की अनुश्रवण समिति की बैठक, घाटों की सफाई से लेकर पौधारोपण तक चलेगा अभियान

पहले उज्जैन की महिला की हुई थी मौत

इससे पहले इंदौर में इलाज करा रही उज्जैन निवासी करीब 60 वर्षीय महिला की H1N1 संक्रमण के बाद मौत हुई थी। उनका इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में करीब 16 दिन इलाज चला था। H1N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें उपचार दिया जा रहा था। अगस्त में हुई इस मौत को प्रदेश में इस सीजन की पहली स्वाइन फ्लू मौत बताया गया था।इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में H1N1 मरीजों की निगरानी और रिपोर्टिंग को लेकर भी सख्ती की थी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया था कि H1N1 से जुड़े मामलों की समय पर जानकारी देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 73 गाइडों को दी रिफ्रेशर ट्रेनिंग, टाइगर इकोलॉजी, बर्ड कॉल समझाया

धार की युवती भी इंदौर में भर्ती

पिछले सप्ताह धार की 22 वर्षीय युवती के भी स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो सप्ताह में यह इंदौर में सामने आया स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला था।इससे पहले अगस्त में इंदौर में H1N1 का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई थी। एमवाय अस्पताल में संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था भी तैयार रखी गई थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts