एसडीएम बविता राठौर ने की अनुश्रवण समिति की बैठक, घाटों की सफाई से लेकर पौधारोपण तक चलेगा अभियान

सोहागपुर। एसडीएम बविता राठौर ने कहा कि नर्मदा जी और घाटों को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। तहसील क्षेत्र के लगभग 16 घाटों पर सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया जाएगा और पलकमती नदी में भी समय-समय पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नर्मदा के घाटों पर होगी नियमित साफ-सफाई
एसडीएम बविता राठौर ने कहा कि नर्मदा जी और घाटों को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नर्मदा के घाटों पर नियमित साफ-सफाई के साथ पौधारोपण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर उमा भारती का सीएम को सुझाव, भोपाल में मस्जिद को बचाकर सड़क बनाई, वैसा ही ‘विकास’ करें
प्रदूषण मुक्त बनाने में जनभागीदारी
घाटों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन के साथ जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा की सहायक नदी पलकमती को भी स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
16 घाटों पर चलेगा सफाई अभियान
अनुश्रवण समिति के सचिव और जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक किशोर कड़ौले ने बताया कि तहसील क्षेत्र में लगभग 16 घाट हैं। इन घाटों पर सप्ताह में एक दिन क्रमशः सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया जाएगा।
पलकमती नदी में भी होगा श्रमदान
पलकमती नदी में भी समय-समय पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल
बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ राम सोनी, नगर पालिका सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, कृषि विभाग के एईओ महेंद्र पंवार, जल संसाधन विभाग से एमके कोरी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी आदि शामिल थे।




















