Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : बीच सड़क पर युवती ने युवक की पिटाई की, पहले लिव-इन में रह चुके हैं दोनों, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने का आरोप

इंदौर : बीच सड़क पर युवती ने युवक की पिटाई की, पहले लिव-इन में रह चुके हैं दोनों, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने का आरोप
इंदौर। शहर के मधुमिलन चौराहे पर सोमवार दोपहर एक युवती ने युवक की सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती को युवक की कॉलर पकड़कर खींचते और उसका गला दबाते हुए देखा जा सकता है। जब कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवती ने उन्हें भी पीछे हटा दिया। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले लिव-इन में रह चुके थे दोनों

टीआई संजू कामले के अनुसार, पीड़िता और आरोपी युवक मुकेश यादव पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। युवती का आरोप है कि मुकेश ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस पर उसने आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते आरोपी को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा।

कोर्ट में पेशी के लिए आया था आरोपी, युवती ने देख कर पीटा

सोमवार को मुकेश यादव कोर्ट में पेशी के लिए आया था। जब युवती ने उसे सड़क पर देखा, तो गुस्से में आकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगी। राहगीर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।

इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप

युवती का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद मुकेश ने उसे मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की। उसने इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बना ली, जिससे उसे लगातार अनजान लोगों के फोन कॉल्स और मैसेज आने लगे। इससे वह काफी परेशान हो गई थी और इसी वजह से उसने युवक को देखते ही गुस्से में उसकी पिटाई कर दी।

राहगीर भी बचाने आए, लेकिन युवती ने पीछे हटाया

घटना के दौरान कुछ लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने उन्हें यह कहकर हटा दिया कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ गलत किया है। यह सुनकर लोग पीछे हट गए और युवती युवक की पिटाई करती रही।

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति

घटना के दौरान वहां ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मामले को संभाला और युवती को युवक से अलग किया। इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ शुरू की। ये भी पढ़ें- एक और एजेंसी ने भेजा रणवीर इलाहाबादिया को समन, 24 फरवरी को होना होगा पेश, समय रैना को कल दर्ज कराना होगा बयान
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts