PlayBreaking News

CG NEWS: राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM का पुतला दहन

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की तैयारीदिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज पूरे छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालय स्तर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू होगा
Follow on Google News
राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM  का पुतला दहन

रायपुर न्यूज। दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में लोकभवन के सामने कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की डिटेंशन पर भड़के कार्यकर्ता



प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज पूरे छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालय स्तर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू होगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे।

राहुल गांधी की हिरासत पर नाराजगी

कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया गया। पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप में स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार।

छात्रों के मुद्दों को बनाया आंदोलन का केंद्र

प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल नेताओं की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी कथित पेपर लीक मामलों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है।

जिला इकाइयों को दिए गए निर्देश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्धारित समय पर प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, शिव प्रकाश की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

सरकार पर जवाबदेही का दबाव

कांग्रेस का कहना है कि जब तक छात्रों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय नहीं होती, कथित पेपर लीक मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस ने इसे छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई बताया है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts