Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के द्वारकापुरी में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी के बाद फायरिंग की घटना, 1 की मौत और 2 घायल

मामले में दो मुख्य आरोपी है पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
Follow on Google News
इंदौर के द्वारकापुरी में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी के बाद फायरिंग की घटना, 1 की मौत और 2 घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। दरअसल दिग्विजय सिंह मल्टी में दो परिवारों के बीच विवाद के चलते दो से अधिक बार बंदूक से फायर की गई। घटना में दो लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

    पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ

    डीसीपी आनंद कालागी ने जानकारी दी कि दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें विवाद के बीच महेश उर्फ बच्चू को गोली लगी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके अलावा इस झड़प में मंसूर नामक व्यक्ति घायल हुआ उसे चाकू लगा, जिसका इलाज चल रहा है। मामले में दो मुख्य आरोपी है पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    दिवाली पर मिलने आए और फिर चाकूबाजी

    बता दें दोनों पक्ष मजदूरी करते हैं और पिछले आठ साल से एक-दूसरे के परिचित है। लेकिन इनके बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे। वहीं दिवाली के दौरान दोनों मिलने आए थे। अचानक इसी दौरान एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि चाकूबाजी और फायरिंग की गई। इसमें विक्की को भी गोली लगी है।

    महेश ने किया चाकू से हमला

    खबरों के मुताबिक, पहले महेश और उसकी पत्नी जलु बाई घर पर थे। उसी समय महेश अपने साथी के साथ आया और उसने विवाद करना शुरू किया। जिसके बाद महेश ने दो लोगों को चाकू मारा। इसके कुछ देर बाद रमेश के रिश्तेदार यहां पहुंचे उन्होंने महेश और उसके साथी पर गोली चला दी। मृतक महेश सब्जी मंडी का काम करता है परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उसका परिवार मूल रूप से धार का रहने वाला है। पुलिस को इस हत्याकांड में मिथुन नाम के लड़के का नाम मिला है जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई  है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts