Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

13 साल का इंतजार खत्म :18 जुलाई से नए हाईटेक भवन में शिफ्ट होगा जिला अस्पताल

इंदौर का पंडित गोविंद बल्लभ पंत शासकीय जिला अस्पताल 13 साल बाद नए हाईटेक भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। 70 करोड़ रुपए की लागत से बने 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में 18 जुलाई से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की संभावना है।
18 जुलाई से नए हाईटेक भवन में शिफ्ट होगा जिला अस्पताल
(AI GENERATED IMAGE) 13 साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है! 18 जुलाई से जिला अस्पताल अपने नए और हाईटेक भवन में शिफ्ट होगा।

इंदौर का पंडित गोविंद बल्लभ पंत शासकीय जिला चिकित्सालय 13 साल बाद अपने नए हाईटेक भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। करीब 70 करोड़ रुपए की लागत से बने 300 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 18 जुलाई से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की संभावना है। अस्पताल प्रशासन ने शिफ्टिंग और संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

70 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया भवन

धार रोड स्थित नए पांच मंजिला जिला अस्पताल भवन में मरीजों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां 300 बिस्तरों के साथ हाईटेक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीटी स्कैन, एक्स-रे, पैथोलॉजी, प्रसूति वार्ड, महिला-पुरुष वार्ड और विस्तृत ओपीडी की व्यवस्था की गई है। साथ ही मरीजों और परिजनों के लिए पर्याप्त पार्किंग भी बनाई गई है।

3 साल देरी से पूरा हुआ प्रोजेक्ट

इस अस्पताल का निर्माण वर्ष 2023 तक पूरा होना था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण इसका उद्घाटन करीब तीन साल टल गया। शुरुआती अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपए थी, जो बढ़कर 70 करोड़ रुपए से अधिक हो गई।

Breaking News

18 जुलाई तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 18 जुलाई तक निरस्त कर दी हैं। सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर गणवेश और पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रसूति सेवाओं के लिए समिति गठित

नए भवन में सिजेरियन और स्त्री रोग सेवाएं शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसके लिए डॉ. मयंक सोनी के नेतृत्व में समिति बनाई गई है, जिसे उपकरण, मानव संसाधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ में घायल मिली भालू की शावक 'लूना' : भोपाल में इलाज के बाद तेजी से हो रही स्वस्थ

शुरू हुई शिफ्टिंग की प्रक्रिया

अस्पताल में पुराने फर्नीचर की साफ-सफाई और नए भवन में शिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है। नए फर्नीचर, मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की जा रही है। वहीं कर्मचारी नई ड्यूटी और जिम्मेदारियों को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts