Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तीर्थयात्रियों से भरी बस डंपर से टकराई, चालक गंभीर घायल; बड़ा हादसा टला

धार रोड के नावदा पंथ पर यू-टर्न ले रहे मिट्टी से भरे डंपर से भिड़ी तीर्थयात्रियों की बस, चालक गंभीर घायल; सभी यात्री सुरक्षित, पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
तीर्थयात्रियों से भरी बस डंपर से टकराई, चालक गंभीर घायल; बड़ा हादसा टला

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। धार रोड स्थित नावदा पंथ के पास मिट्टी से लदे डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी तीर्थयात्री सुरक्षित बच गए। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। मिट्टी से भरा एक डंपर धार रोड स्थित नावदा पंथ के पास यू-टर्न ले रहा था। उसी दौरान धार की ओर से उज्जैन जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डंपर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

 

चालक गंभीर घायल, यात्रियों की बची जान

सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, शिवपुरी में सबसे ज्यादा बारिश; जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

दुर्घटना के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सड़क दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा डंपर चालक की लापरवाही, बस की गति या अन्य किसी कारण से हुआ। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts