PlayBreaking News

इंदौर में खड़ी कार बनी आग का गोला :तीन साल का मासूम जिंदा जला, कांच तोड़कर भी नहीं बच पाया

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित बाबरीवाल ढाबे के पास खड़ी कार में अचानक आग लगने से 3 साल के मासूम चिराग की दर्दनाक मौत हो गई। पिता संजय भायडिया पास में डीजे गाड़ी ठीक कर रहे थे, तभी कार में आग भड़क उठी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
तीन साल का मासूम जिंदा जला, कांच तोड़कर भी नहीं बच पाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से कार में बैठा एक मासूम जिंदा जल गया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    4 साल के मासूम चिराग की मौत

    मृत बच्चे की पहचान चिराग (करीब 3 साल 6 माह) के रूप में हुई है। वह रालामंडल, तेजाजीनगर निवासी संजय भायडिया का बेटा था। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खंडवा रोड पर सेल सिटी के सामने हुई बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: कार बनी ‘मौत का पिंजरा’: डैशबोर्ड से उठी आग, लॉक दरवाजों में जिंदा जल गया 3 साल का मासूम

    पिता डीजे गाड़ी ठीक कर रहे थे

    जानकारी के मुताबिक, संजय भायडिया पेशे से मैकेनिक हैं। उन्हें धीरज चौहान ने अपनी खराब डीजे गाड़ी ठीक करने के लिए बुलाया था। संजय अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से बेटे चिराग को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और कार को डीजे वाहन से करीब 40-50 फीट दूर खड़ा कर दिया।

    ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदलीं : उज्जैन में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 घायल

    कार में खेल रहा था बच्चा

    संजय भायडिया, मनीष खैर और उनके साथी गोलू, रोशन और विकास मिलकर डीजे गाड़ी ठीक करने में लग गए। इसी दौरान छोटा चिराग कार के अंदर बैठकर खेल रहा था।

    अचानक कार में लग गई भीषण आग

    कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों, राहगीरों और ढाबा संचालक ने कार के कांच तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। पानी और अग्निशमन यंत्र का भी इस्तेमाल किया गया।

    दमकल आने से पहले जलकर राख हुई कार

    सूचना मिलने पर दमकल को बुलाया गया, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद कार का शीशा तोड़कर मासूम चिराग को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के अनुसार, इस मामले में मर्ग क्रमांक 18/26 के तहत धारा 194 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार में आग कैसे लगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts