Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : अनाज व्यापारी से 3 करोड़ की ठगी, चावल के लिए दिखाए विदेशी कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट

Indore News : अनाज व्यापारी से 3 करोड़ की ठगी, चावल के लिए दिखाए विदेशी कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट
इंदौर। शहर के भंवरकुंआ पुलिस ने दिल्ली में रहने वाली कंपनी के डायरेक्टर और फाइनेंस इंचार्ज के खिलाफ तीन करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फायदे में चावल दिलाने के नाम पर अनाज व्यापारी को विदेशी कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर ठगा गया। पुलिस ने इस केस में दिल्ली और नोएडा के 4 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर व्यापारी को लगाई चपत

पुलिस के मुताबिक, इंदौर शहर में प्रवीण सिंह चावल का कारोबार करते हैं। जहां पर आरोपियों ने अनाज व्यापारी को वेबसाइट के जरिए विदेशी कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर उसके साथ ठगी की वारदात हो अंजाम दिया। इंदौर के अनाज व्यापारी से 75000 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की ठगी की गई। आरोपियों ने ब्रोकर शीप के माध्यम से संपर्क कर फायदे में चावल भेजने की बात कही थी। इस दौरान आरोपियों ने चावल लेकर व्यापारी को रुपए नहीं दिए। जब प्रवीण सिंह ने संबधित फर्म से संपर्क किया तो उन्हें जानकारी मिली कि बीच के लोगों ने रुपए अपने पास रख लिए है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची टीम

चावल व्यापारी प्रवीण सिंह की शिकायत पर भंवरकुंआ पुलिस ने आनंद प्रकाश श्रीवास्वत, तान्या अरोरा, अंजलि अरोरा और साहिल अरोरा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ये सभी आरोपी नोएडा निवासी है। वहीं इंदौर पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंच गई है। साथ ही इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- इंदौर : पत्नी ने दूसरी महिला से बात करते पकड़ा… तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर तोड़ा रिश्ता, बेटी हुई तो मांगा 5 लाख दहेज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts