भारतीय नाविक की मौत से भड़का भारत!ईरानी दूतावास को किया तलब, हमले पर मांगा जवाब

होर्मुज स्ट्रेट में UAE के एक टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास को तलब किया और पूरे मामले पर जवाब मांगा है।
ईरानी दूतावास को किया तलब, हमले पर मांगा जवाब
UAE टैंकर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास को तलब किया और पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

मध्य पूर्व के संवेदनशील समुद्री क्षेत्र होर्मुज स्ट्रेट में हुए हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक तेल टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास को तलब कर इस मामले पर जवाब मांगा है।

ईरानी दूतावास को किया तलब

हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में मौजूद ईरानी दूतावास के अधिकारियों को बुलाया। इस बैठक में ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी सहित अन्य वरिष्ठ राजनयिक मौजूद रहे। भारत ने बैठक में इस हमले पर अपनी गंभीर चिंता जताई और ईरान से पूरे मामले पर जवाब मांगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'ईरानी हमले का जवाब देंगे', भारतीय नाविक की मौत पर UAE का बड़ा ऐलान

बैठक के बाद नहीं दिया कोई बयान

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय में हुई इस अहम बैठक के बाद ईरानी राजनयिक बिना किसी सार्वजनिक बयान के वहां से चले गए। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और न ही इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि ईरान की ओर से इस मुद्दे पर आगे क्या जवाब आता है।

Twitter Post

हमले में गई भारतीय नाविक की जान

जानकारी के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए हमले में UAE के 'मोम्बासा' टैंकर को निशाना बनाया गया। इस हमले में जहाज पर मौजूद एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: 'ईरानी हमले का जवाब देंगे', भारतीय नाविक की मौत पर UAE का बड़ा ऐलान

हमले के बाद टैंकर में लगी आग

हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी। हालांकि, जहाज पर मौजूद क्रू और बचाव दल की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अगर आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: Hormuz Missile Attack: होर्मुज में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत, आठ लोग घायल

भारत सरकार ने लिया सख्त रुख

भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में मौजूद ईरानी दूतावास को तलब कर घटना पर जवाब मांगा है। भारत ने साफ किया है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले की पूरी जानकारी ईरान से मांगी गई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts