European Club Cup 2025:भारतीय ग्रैंडमास्टर का अव्वल प्रदर्शन, गुकेश-दिव्या ने यूरोपियन क्लब कप में जीते डबल गोल्ड

Follow on Google News
भारतीय ग्रैंडमास्टर का अव्वल प्रदर्शन, गुकेश-दिव्या ने यूरोपियन क्लब कप में जीते डबल गोल्ड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रोडेस। मशहूर ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश और दिव्या देशमुख ने यूरोपियन क्लब कप चेस टूर्नामेंट में डबल गोल्ड जीते हैं। इनके अलावा, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, अभिमन्यु और पौराणिक ने भी प्रभावित किया। बता दें ग्रीस के रोडेस में खेले गए इस टूर्नामेंट में गुकेश ने सुपरचेस और दिव्या देशमुख ने सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो की ओर से खेलते हुए इंडिविजुअल गोल्ड जीते।

    सुपरचेस ने जीता इस साल का टाइटल खिताब

    इस साल टीम इवेंट का टाइटल सुपरचेस ने जीता है, जबकि अल्कलॉइड दूसरे और डिफेंडिंग चैंपियन नोवी बोर तीसरे पायदान पर रहे। यूरोपीय शतरंज क्लब कप, यूरोप की क्लब टीमों का एनुअल टूर्नामेंट है। इसमें दुनियाभर के बेस्ट चेस खिलाड़ी भाग लेते हैं। जो अलग-अलग देशों में बेहतर प्रदर्शन के बाद निकल कर आते हैं।

    कैसा रहा सुपरचेस का प्रदर्शन

    सुपरचेस ने ओपन कैटेगरी के इवेंट में शानदार परफार्मेंस किया है। टीम इवेंट में सुपरचेस ने 7 राउंड में से 14 अंक हासिल किए। टीम ने इसमें कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया। वहीं, अल्कलॉइड की टीम 7 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल का टाइटल जीतने वाली नोवी बोर 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही। नोवी ने इस मुकाबलें में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रख सभी का ध्यान खींचा।

    सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो की टीम शीर्ष स्थान पर

    विमेंस कैटेगरी में सेरकल डी’एचेक्स डी मोंटे-कार्लो की टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजिशन पर रही। टीम ने 6 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। सिरमिमियम सरेउस्का मित्रोविका 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीम 5 मैच जीती, जबकि 2 मैच हारी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts