US:भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर रचा इतिहास

न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने एंड्रयू कुओमो को हराकर जीत हासिल की। एंड्रयू कुओमो को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समर्थन दिया था।
भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर रचा इतिहास
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी उम्मीदवार जोहरान ममदानी मेयर बन गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू कुओमो को हराकर यह जीत हासिल की। इसी के साथ ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में शपथ लेंगे।

    एंड्रयू कुओमो पर यौन उत्पीड़न के आरोप

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए इस चुनाव में एंड्रयू कुओमो को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला था। इसके बावजूद कुओमो को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, कुओमो पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके कारण उन्हें यह हार झेलनी पड़ी। लगभग चार वर्ष पहले एंड्रयू कुओमो को इन्हीं आरोपों के चलते गवर्नर पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    वहीं, निवर्तमान मेयर एरिक एडम्स ने इस बार प्राइमरी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा। पहले एरिक एडम्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

    प्रमुख नेताओं ने किया जोहरान का समर्थन

    डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जोहरान ममदानी ने इस चुनाव में बढ़ती लागत जैसे गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पार्टी समर्थकों ने प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर जोरदार आवाज़ उठाई। साथ ही, पार्टी के दो प्रमुख नेताओं प्रतिनिधि एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज और सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने भी ममदानी को खुलकर समर्थन दिया। बता दें कि न्यूयॉर्क को डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है।

    जोहरान ने प्रचार में उठाया था मंगाई का मुद्दा

    ममदानी ने चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा था कि शहर के शीर्ष एक प्रतिशत अमीर लोगों पर टैक्स लगाया जाएगा। वे लोग जो सालाना 10 लाख डॉलर से अधिक कमाते हैं। और उस धन का उपयोग मध्यम तथा निम्न वर्ग के लोगों के लिए सस्ते घर और किफायती जीवन-यापन की सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। बता दें, न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहरों में गिना जाता है।

    कौन है जोहरान ममदानी?

    जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। सात साल की उम्र में वे अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आकर बस गए। उनके पिता, महमूद ममदानी, भारत में पैदा हुए थे और बाद में युगांडा में एक प्रसिद्ध लेखक बने। उनकी माता, मारी नायर, भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। साल 2018 में ममदानी ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की। इसी वर्ष उन्होंने सीरियाई मूल की एक महिला से विवाह किया। राजनीति में आने से पहले ममदानी काउंसलर के रूप में काम कर चुके हैं।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts