स्पेस के करीब मैक 2.4 की रफ्तार: जब भारत के सीक्रेट MiG-25 ने पाकिस्तान में मचाया था हड़कंप

नई दिल्ली। स्पेस की सीमा पर और आवाज से 2.4 गुना तेज गति से उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के आसमान में भारत के सबसे गुप्त लड़ाकू विमान ने इतिहास रच दिया था। तारीख थी 27 मई 1997, जब भारतीय वायुसेना का एक MiG-25 फॉक्सबैट लगभग 65,617 फीट की ऊंचाई पर उड़ता हुआ पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया। उस दिन इस्लामाबाद के निवासियों ने आसमान में कई जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनीं। वास्तव में ये सोनिक बूम (जब कोई विमान ध्वनि की गति से तेज उड़ता है तो उसके पीछे बनने वाली शॉक वेव्स जमीन पर गड़गड़ाहट जैसी आवाज पैदा करती हैं) थे। पाकिस्तान ने दावा किया कि ये धमाके कई शहरों में सुनाई दिए और इसके लिए भारतीय MiG-25 को जिम्मेदार ठहराया।
तब भारत ने किया था खंडन
उतनी ऊंचाई पर सुपर सोनिक स्पीड जरूरी
एनडीटीवी के पॉडकास्ट में इस मिशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 20 किलोमीटर यानी 65,617 फीट की ऊंचाई और 2.4 मैक की स्पीड वाली बात पूरी तरह सच है। सोनिक बूम की आवाज जरूर सुनाई दी होगी। लेकिन यह कहना कि MiG-25 ने जानबूझकर पाकिस्तानियों को चिढ़ाने के लिए सुपरसोनिक रफ्तार पकड़ी, यह पूरी तरह से गढ़ी हुई कहानी है। क्योंकि 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर आप MiG-25 को सबसोनिक स्पीड पर उड़ा ही नहीं सकते।
संवेदनशील इलाकों की फोटो लेनी थीं
पाकिस्तानी राडार ने पकड़ लिया था
कोई पाकिस्तानी विमान हवा में नहीं था
10 MiG-25 मौजूद थे भारतीय वायुसेना के पास
भारतीय वायुसेना के सभी MiG-25 मिशनों की कहानी कुछ ऐसी ही रही है, फिर चाहे वह पाकिस्तानी एयरस्पेस में हो या चीनी एयरस्पेस में। किसी भी दुश्मन एयरफोर्स के कुछ कर पाने से पहले ही ये विमान वहां से काफी दूर निकल चुके होते थे। MiG-25 कोई साधारण फाइटर जेट नहीं था। अमेरिकी SR-71 ब्लैकबर्ड के साथ यह दुनिया के सिर्फ दो ऐसे ऑपरेशनल जेट में से एक था, जो मैक 3 यानी ध्वनि की गति से तीन गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम था। NATO ने इस विमान को फॉक्सबैट का कोडनेम दिया था।भारतीय वायुसेना के पास ऐसे अत्याधुनिक विमानों का एक छोटा लेकिन बेहद खास बेड़ा मौजूद था। इसमें आठ MiG-25R सिंगल-सीट टोही विमान और दो MiG-25U डबल-सीट ट्रेनर जेट शामिल थे। ये सभी विमान बरेली एयरबेस पर तैनात 102 स्क्वाड्रन ट्राइसोनिक्स का हिस्सा थे। सीधे शब्दों में कहें तो ये हाई-स्पीड जासूसी विमान थे।




















