Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर में 3,430 बच्चों का धमाल! 9 मिनट 24 सेकंड तक गूंजती रही कथक की ताल, दर्ज हुआ एशिया रिकॉर्ड

मैहर गौरव दिवस पर शहर के फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार को हजारों बच्चों ने एक साथ कथक की शानदार प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया। 3,430 छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक में 9 मिनट 24 सेकंड तक सामूहिक नृत्य किया। प्रस्तुति को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने तय मानकों पर परखा और रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया।
मैहर में बच्चों ने रचा कथक रिकॉर्ड

मैहर। मैहर में गौरव दिवस का आयोजन इस बार यादगार बन गया। शहर के अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे 3,430 छात्र-छात्राओं ने फुटबॉल ग्राउंड में एक साथ कथक नृत्य पेश किया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पूरे अनुशासन के साथ करीब साढ़े नौ मिनट तक कदमताल मिलाई। प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की निर्णायक टीम ने पूरी प्रस्तुति का निरीक्षण किया। निर्धारित नियमों और मानकों पर प्रदर्शन खरा उतरने के बाद इसे रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज किया गया।

एक साथ थिरके हजारों कदम

फुटबॉल ग्राउंड में जब 3,430 बच्चों ने एक साथ कथक शुरू किया तो पूरा मैदान ताल और लय से गूंज उठा। 9 मिनट 24 सेकंड तक चली इस प्रस्तुति में बच्चों ने एक जैसी चाल और ताल के साथ नृत्य किया। पारंपरिक पोशाक में सजे बच्चों की प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

शाहपुरा तालाब पर NGT ने साफ कहा-एक दूसरे पर पल्ला झाड़ना बंद करो, 10 दिन में FTL-बफर जोन तय करो

निर्णायक टीम ने किया रिकॉर्ड का ऐलान

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुति को तय मानकों के आधार पर जांचा। निरीक्षण पूरा होने के बाद टीम ने रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की औपचारिक घोषणा की। मंच पर मौजूद अतिथियों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। इस उपलब्धि के बाद आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया।

कथक के बाद हुई मां शारदा की आरती

सामूहिक कथक के बाद कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और लोगों ने मिलकर मां शारदा की आरती की। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

कलेक्टर ने बच्चों को दी बधाई

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैहर के बच्चों ने अपनी मेहनत, अभ्यास और अनुशासन से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

PU Special : MP पुलिस की सेकंड DPC अटकी, करीब 12 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन पर फिर इंतजार

शाम को भी सजा गौरव दिवस

मैहर गौरव दिवस का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू हुआ। सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पारंपरिक खानपान के लिए लगाए गए ‘व्यंजनों की बगिया’ का लोगों ने आनंद लिया। इसके अलावा 10 साल तक के बच्चों के लिए फैशन शो, रैंप वॉक और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts