Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के आसमान में गरजे भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान, घरों की छतों पर मौजूद रहे लोग, 30 सितंबर को 50 लड़ाकू विमान एक साथ दिखाएंगे करतब

Follow on Google News
भोपाल के आसमान में गरजे भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान, घरों की छतों पर मौजूद रहे लोग, 30 सितंबर को 50 लड़ाकू विमान एक साथ दिखाएंगे करतब
भोपाल। भारतीय वायु सेना अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। भोपाल के बड़े तालाब पर 30 सितंबर को वायुसेना का शौर्य और पराक्रम दिखाई देगा। फ्लाई पास्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार को एयर शो के लिए अभ्यास किया गया। बड़े तालाब के ऊपर चल रही इस प्रैक्टिस का आनंद लोगों ने उठाया।

विमान की गड़गड़ाहट से गूंजा शहर

राजधानी भोपाल के आसमान में रविवार को भारतीय विमान सेना के लड़ाकू विमानों का कब्जा रहा। भारतीय लड़ाकू विमानों ने दोपहर 12:00 बजे भोपाल के बड़े ताल के ऊपर कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमान की गड़गड़ाहट इतनी तेज रही कि भोपालवासी अपने घरों की छतों पर पहुंचने के लिए मजबूर हो गए। जिसने भी भारतीय लड़ाकू विमानों के इस करतब को देखा वो उन्हें सैल्यूट करने से और अपने मोबाइल में कैद करने से अपने आप को नहीं रोक पाया। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

वीआईपी रोड और लेक व्यू पहुंचे लोग

विमान को आसमान में उड़ान भरते देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में वीआईपी रोड, लेक व्यू रोड के आसपास एकत्रित हो गए थे। दरअसल, 30 सितंबर को भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर मल्टी-एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट करने जा रही है। अभ्यास फ्लाईपास्ट 26 और 27 सितंबर को भी किया जाएगा। आमजन 26 से 30 सितंबर तक सभी दिनों में फ्लाई पास्ट देख सकते हैं।

बड़े तालाब के ऊपर 50 लड़ाकू विमान दिखाएंगे कर्तव्य

वायु सेना के इस एयर शो को आमजन बोट क्लब और वीआईपी रोड पर खड़े होकर देख सकेंगे। इस एयर शो में आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से फाइटर प्लेन उड़ान भरकर राजधानी आएंगे। भोपाल में बड़े तालाब के ऊपर 50 लड़ाकू विमान कर्तव्य दिखाएंगे। भोज ताल झील के आसपास से आम जनता इस शानदार प्रदर्शन का आनंद उठा सकती है।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री होंगे शामिल

30 सितंबर को होने वाले फ्लाई पास्ट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल विभास पांडे एओसी-इन-सी, मुख्यालय रखरखाव कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

लड़ाकू विमान आसमान में दिखाएंगे करतब

फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 शामिल होंगे। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी। इसकी फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर 23 को होगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts