Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

High Court News : आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

ब्राह्मण समाज की लड़कियों  को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के मामले में रीवा के यूट्यूबर को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। ब्राह्मण समाज की लड़कियों को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी बनाए गए रीवा के एक यूट्यूबर को मप्र हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस रामकुमार चौबे की सिंगल बेंच ने आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड के मद्देनजर उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।

    ब्राह्मण समाज ने की थी शिकायत 

    रीवा के लौर थानांतर्गत ग्राम खुटहा में रहने वाले यूट्यूबर मनीष कुमार पटेल की ओर से यह अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। रीवा के ही सिविल लाइंस थाने में ब्राह्मण समाज के कुछ प्रतिनिधियों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) और 353(3) के तहत अपराध दर्ज हुआ है। उस पर आरोप है कि वेलेंटाइन वीक के दौरान उसने अपने एक वीडियो में ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर आपत्तिजनक कन्टेंट शेयर किए थे। इस मामले में गिरफ्तारी से बच रहे यूट्यूबर ने यह जमानत अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी।

    पहले से चोरी के पांच मामले पेंडिंग

    मामले पर हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पैनल अधिवक्ता रघुवर प्रजापति और आपत्तिकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल तिवारी ने दलीलें रखीं। सरकार की ओर से बताया गया कि मनीष कुमार पटेल के खिलाफ पहले से ही चोरी के पांच मामले लंबित हैं। आवेदक के आपराधिक इतिहास के मद्देनजर अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

    पहले भी वायरल किए थे आपत्तिजनक कन्टेंट 

     इस मामले में निचली अदालत में दायर हुई जमानत अर्जी को रीवा के चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 9 फरवरी 2026 को खारिज कर दिया था। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि आवेदक ने पूर्व में भी ब्राह्मण समाज में होने वाले कर्मकांडों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किए थे। इसी तरह भारतीय सेना के शहीद सैनिकों की विधवाओं को लेकर भी उसने आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया में डाले थे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts