PlayBreaking News

क्या वैभव करेंगे डेब्यू?दूसरा टी-20 आज में आज आयरलैंड से भिड़ंत, भारत को हर्षित राणा से उम्मीदें

पहले टी-20 में भारत ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी निकाल लिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय कायम नहीं रख सके और आयरलैंड ने मैच पलट दिया। कप्तानी के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठे।
Follow on Google News
दूसरा टी-20 आज में आज आयरलैंड से भिड़ंत, भारत को हर्षित राणा से उम्मीदें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रविवार शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। वहीं, मेजबान आयरलैंड की नजर पहली बार भारत के खिलाफ किसी भी द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर है।

क्या आज डेब्यू करेंगे वैभव

पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट बदलाव के मूड में नजर आ रहा है। अगर वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है तो वह भारत के सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल 2026 और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी विस्फोटक पारियों ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली से मिले अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान म्हात्रे : बोले- यह पल जिंदगीभर याद रहेगा, BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

कैसे रहेेगी पिच?

पहले टी-20 में भारत ने शुरुआती तीन विकेट जल्दी निकाल लिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय कायम नहीं रख सके और आयरलैंड ने मैच पलट दिया। कप्तानी के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठे। दूसरे मुकाबले में बेलफास्ट की पिच पर फिर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में भारत को बेहतर गेंदबाजी, सही रणनीति और मजबूत शुरुआत के साथ मैदान में उतरना होगा, ताकि सीरीज बराबर कर सके।

4 पॉइंट्स में जानें क्यों खास है वैभव की बैटिंग

आईपीएल में दिखाया दम

वैभव ने आईपीएल 2026 में तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अपनी आक्रामक शैली से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ बल्लेबाजी की।

बड़े मैचों के खिलाड़ी

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन और आईपीएल प्लेऑफ में 97 व 96 रन की पारियों ने साबित किया कि दबाव वाले मुकाबलों में उनका प्रदर्शन और बेहतर हो जाता है।

Featured News

भारत को चाहिए तेज शुरुआत

पहले टी-20 में भारतीय टीम आक्रामक शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी टीम को शुरुआत से ही बढ़त दिला सकती है।

हर्षित राणा पर भी नजर

पहले मैच में हर्षित राणा ने तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की थी। दूसरे मुकाबले में भी उनसे शुरुआती विकेट दिलाने की उम्मीद रहेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts