देश की जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल के दाम हफ्ते में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल की कीमत 80 पैसे और डीजल की 75 पैसे बढ़ा दी है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपए/लीटर हो गई है, जबकि डीजल 89.07 रुपए/लीटर में बिक रहा है। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद डीजल-पेट्रोल चार दिन में 2 रुपए 40 पैसे महंगे हो चुके हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.07 | 97.81 |
मुंबई | 96.70 | 112.51 |
कोलकाता | 92.22 | 107.18 |
चेन्नई | 93.71 | 103.67 |
शहर | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 109.85 रुपए/लीटर | 93.35 रुपए/लीटर |
जयपुर | 109.41 रुपए/लीटर | 92.91 रुपए/लीटर |
लखनऊ | 97.56 रुपए/लीटर | 89.08 रुपए/लीटर |
नोएडा | 97.90 रुपए/लीटर | 89.43 रुपए/लीटर |
CNG-PNG के दाम भी बढ़े
गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो और PNG के दाम 1 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।
ये भी पढ़ें- महंगाई का झटका : पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में CNG-PNG के भी दाम बढ़े, नई कीमतें आज से ही लागू
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।
ये भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम: आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट
रसोई गैस के दामों में भी हो चुका है इजाफा
रसोई गैस ग्राहकों को भी बीते दिन बड़ा झटका लगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक झटके में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा कर दिया। इसके बाद देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के करीब पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- महंगाई का डबल अटैक : रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, चार महीने बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में भी हुआ इजाफा