People's Update
Saturday, March 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'जब सनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो वे तुष्टीकरण करेंगी', सीएम योगी का एक्स पोस्ट
    ईरान ने UAE स्थित अमेरिकी मिसाइल लॉन्च साइटों पर हमला करने की धमकी दी
    PM मोदी की रैली से पहले नॉर्थ कोलकाता में बीजेपी और टीएसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
    साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को दी मिसाइल लॉन्च रोकने की चेतावनी
    नीदरलैंड: एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल के नजदीक जोरदार ब्लास्ट, मेयर ने बताया समुदाय पर हमला
    नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में जोरदार धमाका, इमारत क्षतिग्रस्त
    पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर कब्जा किया, 14 सैनिक मारे गए: अफगान रक्षा मंत्रालय
    नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलें लगभग 350 किलोमीटर तक उड़ीं: साउथ कोरियाई सेना
    ‘अफगान-तालिबान ने रेड लाइन क्रॉस की’, PAK पर ड्रोन अटैक से भड़के राष्ट्रपति जरदारी
    ‘कांग्रेस कांशीराम द्वारा बनाई गई BSP को कमजोर करने में लगी’, मायावती का X पोस्ट
    असम: 'हमने बराक घाटी का विकास किया, इसे व्यापार हब बनाएंगे', सिलचर में बोले PM मोदी
    असम: 'कांग्रेस ने बराक घाटी की ताकत छीन ली', सिलचर रैली में पीएम मोदी ने कहा
    'कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से दूर रखा', असम के सिलचर में बोले पीएम मोदी
    महंगा होगा फ्लाइट का सफर! मिडिल-ईस्ट संकट के बीच तेजी से बढ़ रही ईंधन की कीमत
    नॉर्थ कोरिया ने पूर्वी तट से दूर समुद्र की ओर दागी मिसाइल
    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, हेलीपैड पर गिरी मिसाइल, धू-धू कर जला परिसर
    लेबनान में इजरायली हमले में मौतों का आंकड़ा 773 पहुंचा,1,933 लोग जख्मी
    एयर रिफ्यूलिंग मिशन के दौरान इराक में 6 ओहायो सैनिक शहीद, गवर्नर ने की पुष्टि
    पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे
    राहुल बोले- DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं
    MP में पारा 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट
    इराकी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ का ऐलान, अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने पर114 हजार डॉलर का ईनाम
    ट्रंप के 'खार्ग द्वीप' पर हमले के दावे से भड़का ईरान, अमेरिका से जुड़े तेल ठिकानों को तबाह करने की ध
    अमेरिका का बड़ा ऐलान, ईरानी सुप्रीम लीडर और अधिकारियों की जानकारी पर 10 मिलियन डॉलर का ईनाम
    मिडिल-ईस्ट संकट का असर, बहरीन और सऊदी अरब में रद्द हो सकती हैं F1 रेस
    मिडिल-ईस्ट संकट के बीच कतर से 500 भारतीयों ने भरी उड़ान
    दक्षिणी लेबनान में हेल्थकेयर सेंटर पर इजरायली हमला, 12 मेडिकल स्टाफ की मौत
    मिडिल ईस्ट की जंग पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा की: ट्रंप
    ट्रंप का दावा- हमारी सेना ने ईरान के खर्ग आइलैंड पर बरसाए बम
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    भारत की रसोई तक ईरान जंग का असर :कई राज्यों में LPG की किल्लत से लोग परेशान, सरकार बोली- कमी नहीं

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत में LPG गैस सप्लाई पर दिखने लगा है। कई राज्यों में सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं, कालाबाजारी बढ़ गई है और होटल-ढाबों पर भी संकट है। सरकार ने कहा है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और हालात नियंत्रण में हैं।
    Publish Date: 14 Mar 2026, 1:32 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंच गया है। देश के कई राज्यों में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लोग सुबह 4 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगाकर सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं।

      कई जगहों पर हालात इतने खराब हैं कि, लोग रात से ही गैस एजेंसी के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

      कई राज्यों में गैस के लिए लंबी कतारें

      देश के अलग-अलग राज्यों से LPG संकट की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

      बिहार में घंटों लाइन में खड़े लोग

      बिहार में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, तब जाकर सिलेंडर मिल पा रहा है। सिलेंडर की कमी का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है-

      • लकड़ी और कोयले की मांग तेजी से बढ़ गई है।
      • इनके दाम भी तेजी से ऊपर जा रहे हैं।
      • इंडक्शन कुकर की कीमतें भी करीब 5 गुना तक बढ़ गई हैं।

      उत्तर प्रदेश में रात से लाइन

      उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग सिलेंडर के लिए रात से ही गैस एजेंसी के बाहर बैठ गए। शनिवार सुबह तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन कई लोगों को तब भी सिलेंडर नहीं मिल पाया। वहीं कन्नौज में गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी में गैस नहीं मिल रही।

      यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर को लेकर मारामारी : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एजेंसियों पर लंबी कतारें, होटल लकड़ी के चूल्हों पर बनाने लगे खाना

      कानपुर में गैस एजेंसी पर विवाद

      कानपुर में गैस सिलेंडर के लिए लगी लाइन के दौरान विवाद हो गया। यह मामला एचएएल टाउनशिप के पास स्थित समृद्धि गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। लाइन में खड़ी एक युवती ने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ।

      पंजाब में लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत

      पंजाब और चंडीगढ़ में भी गैस संकट गहराता जा रहा है। बरनाला में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

      छत्तीसगढ़ में एजेंसियों के बाहर भीड़

      छत्तीसगढ़ में भी गैस की भारी कमी की शिकायतें सामने आई हैं। रायपुर समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

      हरियाणा में डिलीवरी का इंतजार 25 दिन तक

      हरियाणा में हालात यह हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए लोगों को करीब 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कई जगह बंद है और फोन कॉल का जवाब नहीं मिल रहा। इस वजह से लोग सीधे गैस एजेंसियों पर जाकर सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं।

      [featured type="Featured"]

      राजस्थान में लकड़ी के चूल्हे पर लौटे होटल

      राजस्थान में सिलेंडर की कमी के कारण कई होटल और ढाबे अब लकड़ी के चूल्हे और कोयले का इस्तेमाल कर रहे हैं। रमजान और शादियों के सीजन के कारण यह समस्या और भी बढ़ गई है। लंगर और सामाजिक संस्थाओं को भी खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।

      हिमाचल में इंडक्शन की मांग बढ़ी

      हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल LPG की कमी के कारण होटल और ढाबा संचालक इंडक्शन कुकर खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले हफ्ते में 1-2 इंडक्शन ही बिकते थे, लेकिन अब रोजाना 8 से 15 इंडक्शन तक बिक रहे हैं।

      होटल और ढाबों पर भी संकट

      LPG संकट का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल और ढाबा संचालक भी परेशान हैं। कई जगहों पर होटल मालिकों ने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

      कई रेस्टोरेंट और ढाबे अब बिजली की भट्ठी, कोयले, और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। कुछ दुकानदारों ने तो दुकानें बंद करने तक का फैसला कर लिया है।

      यह भी पढ़ें: गैस बचाने का नया तरीका! बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

      कालाबाजारी और जमाखोरी बढ़ी

      LPG संकट का फायदा उठाकर कई जगहों पर कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गई है। कई इलाकों में ₹2000 का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4000 तक में बेचा जा रहा है। कुछ जगहों पर घरेलू सिलेंडर भी ₹4000 तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

      पुलिस का एक्शन- कई राज्यों में छापे

      सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

      तमिलनाडु

      मदुरई में पुलिस ने दो ठिकानों पर छापा मारकर 398 सिलेंडर जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

      मध्य प्रदेश

      छतरपुर में दो दिन के भीतर 38 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।

      उत्तर प्रदेश

      हापुड़ में एक मकान से 32 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

      कर्नाटक

      बेंगलुरु में 50 से ज्यादा गोदामों और मालगाड़ियों की तलाशी ली गई।

      [breaking type="Breaking"]

      सरकार का दावा- गैस की कोई कमी नहीं

      केंद्र सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि, देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक रिफाइनरियों में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

      PNG पर शिफ्ट होने की अपील

      पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने लोगों से अपील की है कि, जो परिवार पाइप गैस (PNG) का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे PNG कनेक्शन ले लें। सरकार के मुताबिक, देश में लगभग 60 लाख परिवारों के पास PNG की सुविधा उपलब्ध है। PNG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। 

      LPG बुकिंग के नियम बार-बार बदले

      बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने LPG बुकिंग के नियमों में बदलाव किए।

      6 मार्च : घरेलू LPG बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया गया।

      9 मार्च : शहरों में इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया।

      12 मार्च : ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग का गैप 45 दिन कर दिया गया।

      OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्य

      सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए सिलेंडर डिलीवरी के दौरान OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।

      यह भी पढ़ें: LPG संकट क्यों बढ़ा…? मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत की रसोई तक, सरकार ने उठाए 10 बड़े कदम

      मोबाइल पर मैसेज, लेकिन सिलेंडर नहीं

      गाजियाबाद और खोड़ा जैसे इलाकों से शिकायतें आई हैं कि, मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया लेकिन घर पर सिलेंडर नहीं पहुंचा। कई लोग 25 दिन पहले बुकिंग करने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं।

      सरकार ने उठाए 5 बड़े कदम

      हाई-लेवल कमेटी बनाई - सप्लाई की समीक्षा के लिए तेल कंपनियों के अधिकारियों की टीम बनाई गई।

      एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू - गैस की सप्लाई नियंत्रित करने के लिए।

      बुकिंग नियम बदले - एक सिलेंडर के बाद दूसरा 25 दिन बाद ही बुक होगा।

      OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्य - जमाखोरी रोकने के लिए।

      LPG उत्पादन बढ़ाया - रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया गया।

      गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी

      सरकार ने हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी की है।

      प्रमुख शहरों में नए घरेलू सिलेंडर के दाम

      • दिल्ली - ₹913
      • मुंबई - ₹912.50
      • कोलकाता - ₹939
      • चेन्नई - ₹928.50
      • भोपाल - ₹918.50
      • जयपुर - ₹916.50
      • पटना - ₹1011
      • रायपुर - ₹984

      कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगे

      कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹114.50 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम अब ₹1883 हो गया है।

      संकट की सबसे बड़ी वजह- होर्मुज जलडमरूमध्य

      LPG संकट की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का लगभग बंद होना बताया जा रहा है। यह करीब 167 किलोमीटर लंबा समुद्री रास्ता है जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का करीब 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है।

      ड्रोन हमले से LNG उत्पादन प्रभावित

      ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान ईरान ने कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

      • इन हमलों के बाद कतर ने अपने LNG प्लांट का उत्पादन रोक दिया।
      • भारत अपनी जरूरत की लगभग 40% LNG कतर से आयात करता है।

      इस कारण भारत में गैस सप्लाई प्रभावित हुई है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      LPG Gas Cylinder Price

      LPG Crisis

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      हेलीपैड पर सांड ने मचाया हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने

      CM की सुरक्षा फेल!हेलीपैड पर सांड ने मचाया हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने

      पन्ना की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

      30 बैलगाड़ियों में निकली बारात!पन्ना की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

      शहर में 25 तो गांवों में 45 दिन LPG सिलेंडर भरवाने की लिमिट, शहर और गांव में अलग-अलग दिन क्यों, जान लीजिए कारण?

      LPG Refill Rule :शहर में 25 तो गांवों में 45 दिन LPG सिलेंडर भरवाने की लिमिट, शहर और गांव में अलग-अलग दिन क्यों, जान लीजिए कारण?

      ट्रक के नीचे 25 किमी तक घिसटता रहा चरवाहा, मौके पर मौत

      मुरैना में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे 25 किमी तक घिसटता रहा चरवाहा, मौके पर मौत

      वैज्ञानिकों ने बनाया ट्यूमर पर असरदार इंजेक्शन, जानें कैसे करेगा काम

      कैंसर इलाज में नई उम्मीद :वैज्ञानिकों ने बनाया ट्यूमर पर असरदार इंजेक्शन, जानें कैसे करेगा काम

      एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल के पास धमाका, मेयर बोलीं- यह सोची-समझी साजिश

      नीदरलैंड :एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल के पास धमाका, मेयर बोलीं- यह सोची-समझी साजिश

      सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग,  कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

      Aaj Ka Rashifal 14 March 2026 :सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

      आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की हिंसा, आरोपी की मां की मौत से गांव में सनसनी

      शिवपुरी: आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की हिंसा, आरोपी की मां की मौत से गांव में सनसनी

      अबरार अहमद भी मुस्तफिजुर रहमान की तरह होंगे बाहर? जानें द हंड्रेड के नियम, BCCI से कितना अलग है ?

      द हंड्रेड :अबरार अहमद भी मुस्तफिजुर रहमान की तरह होंगे बाहर? जानें द हंड्रेड के नियम, BCCI से कितना अलग है ?

      रश्मिका की रिसेप्शन पार्टी में दिखा बेबी बंप!

      66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता?रश्मिका की रिसेप्शन पार्टी में दिखा बेबी बंप!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....