Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs SA 1st Test:कोलकाता टेस्ट में भारत 30 रन से हारा, 15 साल बाद घर में अफ्रीका के हाथों मिली हार, हार्मर ने झटके 8 विकेट

कोलकाता टेस्ट में भारत 30 रन से हारा, 15 साल बाद घर में अफ्रीका के हाथों मिली हार, हार्मर ने झटके 8 विकेट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है। टीम 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच में बुरी तरह पिटी है। पिछली हार साल 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। 

    93 रन पर ढेर हुआ भारत

    ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीसरे दिन रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन तक ही पहुंच सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाएं उन्होंने 31 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 26 रनो का योगदान दिया।

    साइमन हार्मर ने झटके 8 विकेट

    साउथ अफ्रीका के लिए दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज साइमन हार्मर ने कुल 8 विकेट अपने नाम किए। जबकि केशव महाराज-मार्को यानसन को 2-2 सफलताएं मिलीं। मैच में इकलौती फिफ्टी अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने लगाई। वे दूसरी पारी में 55 रन पर नाबाद लौटे।  इससे पहले साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 159 रन बनाए। वहीं भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts