PlayBreaking News

दूसरे वनडे में भारत की 170 रन से जीत :गुरनूर- अर्शदीप को 3-3 विकेट, कप्तान गिल प्लेयर ऑफ द मैच

403 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। 
Follow on Google News
गुरनूर- अर्शदीप को 3-3 विकेट, कप्तान गिल प्लेयर ऑफ द मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

गिल- ईशान के बीच शतकीय साझेदारी

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने अफगान गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की शानदार साझेदारी की। कप्तान गिल ने 154 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 125 रन बनाकर टीम को 400 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Featured News

अफगानिस्तान से रहमत शाह ने सर्वाधिक 79 रन बनाए

403 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। हालांकि रहमत शाह ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। दारविश रसूली चोटिल होने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं लौट सके। पूरी टीम 44 ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें: गिल का वनडे करियर का 9वां शतक : 154 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, 16 महीने बाद ODI में आई सैंचुरी

अर्शदीप- गुरनूर को 3-3 विकेट

विशाल स्कोर का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने तीन-तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक लाइन-लेंथ से दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खरोटे ने 4 विकेट और राशिद खान ने 3 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।

भारत ने इससे पहले धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे 7 विकेट से जीता था। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts