PlayBreaking News

गिल का वनडे करियर का 9वां शतक :154 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, 16 महीने बाद ODI में आई सैंचुरी

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटके के बाद कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी को संभाला और रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़े
Follow on Google News
154 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, 16 महीने बाद ODI में आई सैंचुरी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के न्योते पर बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है, टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर सिमट गई हैं। भारत के लिए शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली है। गिल ने 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 154 रन बनाए वहीं दूसरे छोर पर किशन ने 125 रन की पारी खेली। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 39 बॉल में 48 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटके के बाद कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी को संभाला और रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़े, जो मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा।

यशस्वी 4 पर लौटे पवैलियन

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को संकट से बाहर निकाला। रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित के आउट होने के बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने सिर्फ 79 गेंदों में 125 रन बनाए। अपनी पारी में ईशान ने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की पहली हैट्रिक : अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी, रचा इतिहास

गिल के वनडे करियर का 9वां शतक

शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाते हुए वनडे क्रिकेट में दमदार वापसी की। उन्होंने 16 महीने बाद इस फॉर्मेट में शतक जड़ा। इससे पहले उनका पिछला वनडे शतक फरवरी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। यह गिल के करियर का 9वां वनडे शतक रहा, जबकि कप्तान के रूप में उनका पहला वनडे शतक है। इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे भारतीय बल्लेबाजी के भविष्य ही नहीं, वर्तमान भी हैं।

62 पारियों में 3 हजार रनों का आंकड़ा छुआ

गिल ने इस मैच में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 62 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे कर लिए और भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत के लिए सबसे तेज 3000 ODI रन बनाने वाले खिलाड़ी

62 पारी – शुभमन गिल
72 पारी – शिखर धवन
72 पारी – श्रेयस अय्यर
75 पारी – विराट कोहली
78 पारी – केएल राहुल

Featured News

गिल की इस पारी की खास बातें

  1. वनडे करियर का 9वां शतक
  2. कप्तान के रूप में पहला वनडे शतक
  3. 16 महीने बाद वनडे सेंचुरी
  4. 62 पारियों में 3000 ODI रन
  5. ईशान किशन के साथ 224 रन की साझेदारी
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts