Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की टाइमिंग बदली, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की टाइमिंग को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है और मुकाबला पहले तय समय से 30 मिनट देर से शुरू होगा।
भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की टाइमिंग बदली, जानें कब शुरू होगा मुकाबला
भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की टाइमिंग बदली

पहले भारत-अफगानिस्तान के पहले टी20 का समय शाम 7 बजे और टॉस 6:30 बजे बताया जा रहा था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। नई टाइमिंग के मुताबिक टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत 7:30 बजे होगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे, जहां अफगानिस्तान को होमग्राउंड का दर्जा दिया गया है।

पहले 7 बजे शुरू होना था मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला आज खेला जाना है। शनिवार तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में मैच शुरू होने का समय शाम 7 बजे और टॉस 6:30 बजे बताया गया था, लेकिन अब मैच की टाइमिंग अपडेट कर दी गई है और इसमें 30 मिनट का बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: मराठी एक्टर ने सोशल मीडिया पर की 'आत्महत्या' की पोस्ट, पुलिस ने रात में किया ट्रेस

अब 7 बजे होगा टॉस

नई टाइमिंग के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे मैच शुरू होगा। कई पुरानी रिपोर्ट्स में भी मुकाबले का समय 7 बजे दिया गया था, क्योंकि पहले यही टाइमिंग निर्धारित थी।

दिल्ली में खेली जाएगी पूरी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की पूरी टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। खास बात यह है कि मेजबान देश अफगानिस्तान है और बीसीसीआई ने अरुण जेटली स्टेडियम को अफगानिस्तान का होमग्राउंड दिया है।

Breaking News

भारत की टीम में कई बड़े नाम

भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम का विरोध, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कहा प्रशासन अनुमति पर फिर से विचार करें

अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान के हाथ

अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे। टीम में दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजई, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान और नूर अहमद शामिल हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts