Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ind vs SA 2nd ODI :भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रन का लक्ष्य, कोहली-गायकवाड की शतकीय पारी, राहुल 66 पर नाबाद

इस मैच में रोहित शर्मा 20 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। वे 41 रन बनाते ही इस माइलस्टोन को हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रन का लक्ष्य, कोहली-गायकवाड की शतकीय पारी, राहुल 66 पर नाबाद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया है। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड के शतकों की बदौलत भारत ने विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। वहीं अंत में केएल राहुल की विस्फोटक पारी से टीम को काफी मदद मिली है। इससे पहले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम ने लगातार 20वें वनडे में टॉस गंवाया। वहीं पहले वनडे का हिस्सा नहीं रहे कप्तान टेम्बा बावुमा आज टीम में शामिल है। टीम में स्पिनर केशव महाराज को भी मौका दिया गया है। 

    विराट-ऋतुराज के बल्ले ने गरजी आग

    विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा है। दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड ने 105 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है। भारत का पहला विकेट 40 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में  गिरा। वहीं यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन को 2 विकेट मिले। नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ

    राहुल की लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी

    टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान केएल राहुल ने 43 बॉल में 66 रनों की पारी खेली। इनमें 6 बाउंड्री और 2 छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर 350 पहुंचाया। राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई। जिससे टीम 350 रन के आंकड़े को पार करने में सपल रही।

    रायपुर में भारत के रिकॉर्ड्स बेहतर

    रायपुर में अब तक एक ही वनडे खेला गया है। जहां जनवरी 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। हेड टु हेड में भारत और साउथ के बीच कुल 59 एकदिवसीय मुकाबलें खेले गए। इनमें भारत ने 28 और साउथ अफ्रीका ने 30 वनडे जीते। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। रांची में ऋतुराज गायकवाड को मौका दिया था। वे नंबर-4 पर उतरे, लेकिन 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच से पहले केएल राहुल ने कहा था कि पंत बतौर बैटर भी खेल सकते हैं। ऐसे में पंत को रायपुर में मौका दिया जा सकता है। उन्हें प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी करते देखा गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts