Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs NZ 1st ODI :7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 33/0, राणा-सिराज की गेंदबाजी जारी

रोहित के नाम ओपनिंग करते हुए वनडे में 327 छक्के हैं। वहीं गेल ने 328 छक्के लगाए हैं, रोहित 2 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 33/0, राणा-सिराज की गेंदबाजी जारी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। बता दें भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं।

भारत का बेहतर है रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 एकदिवसीय मैच खेले गए। जिनमें 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे, जहां 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और मात्र 8 में कीवी ने बाजी मारी। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, माइकल रे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts