Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Interview :रेवेन्यू कलेक्शन के साथ अफसरों को तनाव रहित रखने पर जोर : सृजनी मोहंती

आयकर विभाग भोपाल की नई प्रिंसिपल कमिश्नर सृजनी मोहंती का फोकस रेवेन्यू कलेक्शन के साथ टैक्स पेयर्स सर्विस पर है। पीपुल्स समाचार से खास बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज को लेकर विस्तार से बताया।
Follow on Google News
रेवेन्यू कलेक्शन के साथ अफसरों को तनाव रहित रखने पर जोर : सृजनी मोहंती

राजीव सोनी, भोपाल। आयकर विभाग भोपाल की नई प्रिंसिपल कमिश्नर (पीसीआईटी-1) सृजनी मोहंती ने कामकाज संभालने के बाद कहा कि उनका मुख्य फोकस रेवेन्यू कलेक्शन के साथ टैक्स पेयर्स सर्विस पर है। आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए टैक्स पेयर्स में न्यू एक्ट के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के अलावा उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाना भी है। कई बार देखने में आता है कि जूरिडिक्शनल असेसिंग ऑफिसर्स (जाव) अमूमन प्रेशर में रहते हैं। उन्हें तनावरहित रखना आवश्यक है।

'स्ट्रेस मैनेजमेंट पर करेंगे फोकस'

कार्यभार संभालने के बाद  पीपुल्स समाचार से अनौपचारिक चर्चा में प्रिंसिपल कमिश्नर सृजनी मोहंती ने विभागीय कामकाज से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। पिछले एक साल से एनएडीटी भोपाल में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के बतौर पदस्थ मोहंती की यह नई पदस्थापना है। उनसे हुई चर्चा के प्रमुख अंश...

 सवाल: विभागीय एक्शन प्लान के हिसाब से आपकी प्राथमिकता?

जवाब: नए एक्ट को लेकर विभाग के जनजागरण प्लान में आउटरीच आदि कार्यक्रम है। इसके साथ ही रिवेन्यू कलेक्शन टारगेट पर नजर और टैक्स पेयर्स को बेहतर सर्विस प्रोवाइड कराना भी हमारा काम है।

सवाल: जूरिडिक्शन असेसिंग ऑफिसर्स को लेकर कोई विशेष कार्यक्रम?

जवाब: ऐसा कोई खास प्लान तो नहीं है। लेकिन मेरा प्रयास यह जरूर है कि उन्हें ज्यादा प्रेशर में काम न करना पड़े। आईआरएस भी कई बार प्रेशर में रहते हैं।

सवाल: इसके लिए कई खास प्रोग्राम है क्या?

जवाब: देखिए, स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस करना है।

सवाल: एकेडमी की कमान संभालने के पहले एफआईयू और टोकियो के एक्सपीरिएंस कैसे रहे?

जवाब: दिल्ली में ज्यादा समय निकला। फायनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट और टोकियो के अनुभव डे-टू-डे की वर्किंग में मददगार रहते हैं।

सवाल: प्रूडेंट पर विभाग का बड़ा जोर है, इसका परपज और आशय क्या है?

जवाब: विभाग का इस पर फोकस है। 'प्रूडेंट' तो कार्यप्रणाली है जिसे सीबीडीटी ने विकसित की है। इसका मतलब प्रोफेशनलिज्म, रिसपांसिव, अंडरस्टेंडिंग बिजनेस, ड्यू डिलिजेंस, अफेक्टिव एनफोर्समेंट, नॉन इंट्रूसिव और टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts