Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खजुराहो में भाजपा नेता ने बुजुर्ग पुजारी को लाठी और डंडों से पीटा, वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज

Follow on Google News
खजुराहो में भाजपा नेता ने बुजुर्ग पुजारी को लाठी और डंडों से पीटा, वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खजुराहो। भाजपा नेता श्रीराम दुबे और उनके भाई दिप्पू दुबे द्वारा एक बुजुर्ग पुजारी को लाठी और डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है जिसे मंगलवार शाम को अंजाम दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    भैंस को लेकर हुआ विवाद

    ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बुजुर्ग पुजारी महेंद्र नायक ने भैंस को भगाया था। ये भैंस दीप्पू दुबे की बाइक से टकरा गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दीप्पू ने आपने भाई श्रीराम दुबे को बुलाया, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा है और दोनों ने मिलकर पुजारी की पिटाई कर दी। जिससे उनके पैर और पीठ में चोटें आई हैं।

    घटना का वीडियो आया सामने

    घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि भगवा कपड़े पहने पुजारी महेंद्र नायक को दो लोग लाठियों से पीट रहे है। इस दौरान भीड़ भी नजर आ रही है।

    एसपी के निर्देश पर केस दर्ज

    घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी अगम जैन ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। वहीं, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने थाना प्रभारी को वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    दोनों आरोपी फरार

    आरोपी श्रीराम दुबे और दिप्पू दुबे के खिलाफ चंद्रनगर पुलिस थाना में धारा 296, 115 (2), 351(3), 3(5)  के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दोनों भाई फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Latest Posts