इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने करण जौहर का अपार्टमेंट रेंट पर लिया, हर माह 9 लाख देंगे किराय

इमरान खान, लेखा वाशिंगटन ने करण जौहर का अपार्टमेंट रेंट पर लिया, हर माह 9 लाख देंगे किराय

मुंबई। आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इसका किराया 9 लाख प्रति माह है। इस घर के मालिक बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर हैं। इमरान ने हाल ही में लेखा वाशिंगटन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। इससे पहले, उन्होंने 2019 में पहली पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक लिया था। लेखा के साथ किराये का घर लेने से पहले, इमरान खान बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे। बांद्रा अपार्टमेंट समंदर के सामने स्थित है, जो एक बड़ी बिल्डिंग के बगल में है। यहां उनके मामा, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने पहले एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। इमरान और लेखा अब फेमस कार्टर रोड पर क्लीफेपेट के तीन मंजिला अपार्टमेंट में रहेंगे। रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म जैपकी से मिले दस्तावेजों के अनुसार, किराये का समझौता आधिकारिक तौर पर 20 मार्च, 2024 को 3 साल की अवधि के साथ रजिस्टर किया गया था। बांद्रा मशहूर हस्तियों के बीच एक पसंदीदा जगह बनी हुई है, जहां एक्टर शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। बता दें, लेखा की पहली शादी पत्रकार पाब्लो चटर्जी से हुई थी, जो फेमस थिएटर कलाकार धृतिमान चटर्जी के बेटे हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts