Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इमरान खान जिंदा हैं या नहीं?अफवाह के बाद पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, विपक्ष ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या की अफवाह के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। PTI और उनकी बहन अलीमा खान सरकार से मुलाकात की अनुमति की मांग कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ने देशव्यापी विरोध की चेतावनी दी है, जबकि इमरान के बेटे कासिम ने उनके जिंदा होने का सबूत मांगा है।
अफवाह के बाद पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, विपक्ष ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या की अफवाह फैलने के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान की पार्टी PTI और उनकी बहन अलीमा खान लगातार सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें इमरान से मिलने दिया जाए। विपक्षी दलों ने अब पूरे देश में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है।

    सड़कों पर उतरने को जनता तैयार – विपक्ष की चेतावनी

    पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (PKMAP) के अध्यक्ष महमूद अचकजई ने संसद भवन के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हमने सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के लोगों को सड़कों पर उतरने से रोका है, वरना सरकार के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाता।

    अचकजई ने सरकार पर आरोप लगाया कि संसद को रबर स्टांप बनाकर रख दिया गया है और स्पीकर अयाज सादिक कहीं और से आदेश ले रहे हैं। अचकजई ने कहा कि ट्राइबल एरियाज़ में हिंसा बढ़ रही है, लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्पीकर विपक्ष को इन गंभीर मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं दे रहे।

    इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा - विपक्ष ने उठाए सवाल

    PKMAP के अध्यक्ष महमूद अचकजई ने सरकार से पूछा- इमरान खान को जेल में क्यों बंद रखा गया है? उनकी बहन और PTI नेताओं को उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा? उन्होंने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री कई घंटों से अदियाला जेल के बाहर बैठे हैं, फिर भी उन्हें इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही।

    फॉर्म 47 में गड़बड़ी का आरोप - उपचुनावों पर भी विपक्ष का निशाना

    PTI नेता असद कैसर ने कहा कि हाल के उपचुनावों में लोकतंत्र का मजाक बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिपुर उपचुनाव में नतीजे बदल दिए गए। विपक्षी नेता उमर अयूब की पत्नी यहां से चुनाव लड़ रही थीं। असद के अनुसार, फॉर्म 47 के नतीजे अलग थे, और कंप्यूटर पर अपलोड नतीजे अलग।

    इमरान के बेटे कासिम ने जिंदा होने का सबूत मांगा

    एक दिन पहले इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने पिता के जिंदा होने का सबूत मांगा था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और इंटरनेशनल कोर्ट से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील भी की।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts