Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

इंदौर में भूमाफिया पर चला बुलडोजर: जमीन पर अवैध कब्जे ध्वस्त, नकली घी बनाने का हैं सरगना  

Follow on Google News
 जमीन पर अवैध कब्जे ध्वस्त, नकली घी बनाने का हैं सरगना  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। इंदौर में भूमाफियाओं के खिलाफ आखिरकार बुलडोजर गरज गया। नकली घी कांड का आरोपी रह चुका भूमाफिया दिनेश साहू लंबे समय से अवैध कब्जों का खेल खेल रहा था और अब उसने अपने बेटे शुभम साहू को भी इसी धंधे में उतार दिया है। सोमवार को नगर निगम ने उसके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दिनेश साहू कुछ देर तक निगम अधिकारियों से बहस करता रहा, लेकिन बाद में मौके से गायब हो गया।

    रात में कब्जा, दिन में सौदेबाजी

    आरोप है कि दिनेश साहू खासगी ट्रस्ट सहित कई जमीनों पर अवैध कब्जा जमाकर बैठा था। रात के अंधेरे में तेजी से निर्माण कर हजारों वर्ग फीट जमीन पर सैकड़ों अवैध मकान खड़े कर दिए गए। इन मकानों को बिना किसी वैध अनुमति के खुलेआम बेचा जा रहा था, जिससे भोले-भाले खरीदारों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी।

     

    12 रो-हाउस पर चला बुलडोजर

    नगर निगम की कार्रवाई के तहत सर्वे क्रमांक 242/1 पर विकसित किए जा रहे अवैध रो-हाउस प्रोजेक्ट को निशाना बनाया गया। निगम ने यहां बन रहे 12 रो-हाउस को ध्वस्त करना शुरू किया। रिमूवल अधिकारी अंकेश बिधुरिया के अनुसार जिन मकानों में अभी कोई निवास नहीं था, उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है।

    तैयार मकान भी नहीं बचे

    कार्रवाई के दौरान सामने आया कि करीब 6 रो-हाउस पूरी तरह तैयार हो चुके थे, जिनमें पुट्टी और फिनिशिंग तक का काम पूरा हो चुका था, जबकि अन्य 6 मकानों में निर्माण कार्य जारी था। इसके बावजूद निगम ने बिना किसी ढील के सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया।

    5 से 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला अवैध कब्जा

    यह पूरा अवैध निर्माण करीब 5 से 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ था। बिना अनुमति इतनी बड़ी कॉलोनी विकसित किए जाने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अगला निशाना—अवैध कॉलोनी ‘जदनीश नगर’

    निगम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अधिकारियों के मुताबिक पास में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ‘जदनीश नगर’ पर भी जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा, जहां सड़कें तक बना दी गई हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    icon

    Latest Posts