Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एसी कोच में गलत टिकट पर घुसे तो तुरंत जुर्माना

स्लीपर या जनरल का टिकट लेकर एसी में जबरन घुसने वालों के खिलाफ निर्देश
एसी कोच में गलत टिकट पर घुसे तो तुरंत जुर्माना

जबलपुर। अब ट्रेन के एसी कोच में बेटिकट, जनरल या स्लीपर क्लास के यात्रियों, पुलिसकर्मियों की घुसपैठ की शिकायतों पर रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। आदेश के अनुसार, यदि कोई यात्री अनाधिकृत रूप से एसी कोच में प्रवेश करता है, तो टीटीई उस पर तत्काल जुर्माना करेंगे। टीटीई को हर महीने कम से कम ऐसे 100 प्रकरण बनाने होंगे। इस व्यवस्था का विरोध कुछ टीटीई संगठन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम स्क्वॉड को करना चाहिए, जो उनसे करवाया जा रहा है।

एसी कोच के यात्रियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कोच में जबरन घुसे यात्रियों से लोगों को दिक्कत हो रही थी। इसके बाद आदेश जारी किए गए हैं। अब अनाधिकृत प्रवेश पर टीटीई सीधे जुर्माना कर सकेंगे। - विश्वरंजन, सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल

(इनपुट-नरेन्द्र सिंह)
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts