🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

IBPS में 11,403 पदों पर क्लर्क भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका; बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी

IBPS ने 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा, इंटरव्यू नहीं होगा। जानिए योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Follow on Google News
IBPS में 11,403 पदों पर क्लर्क भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका; बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी
IBPS में 11,403 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के 11 सरकारी बैंकों में की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें इंटरव्यू नहीं होगा और अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

11 सरकारी बैंकों में मिलेगी नौकरी

IBPS की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में की जाएगी। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।

मध्य प्रदेश के लिए 570 पद

जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती में मध्य प्रदेश के लिए 570 पद निर्धारित किए गए हैं। अन्य राज्यों के लिए भी अलग-अलग संख्या में रिक्तियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार केवल उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां की स्थानीय भाषा का उन्हें ज्ञान हो। 

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी जरूरी है। 

Breaking News

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

बिना इंटरव्यू होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। अंतिम मेरिट सूची मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा की पात्रता से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होगी। 

क्या होगा परीक्षा पैटर्न?

प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल एबिलिटी से होंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित रहेगा। मेन्स परीक्षा में उम्मीदवारों की बैंकिंग ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी, कंप्यूटर और सामान्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर परीक्षा होगी। मेन्स परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। 

Amazon-Flipkart Freedom Sale शुरू, लैपटॉप से AC तक बंपर डिस्काउंट; जानें किस सामान पर कितनी छूट

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

icon

Latest Posts