फिर चर्चा में IAS नियाज खान की नसीहत, गो-रक्षक बनें, जबरन धर्म न बदलवाएं और ब्राह्मणों का करें सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उन्होंने मुसलमानों को गोरक्षा की सलाह दी है। चर्चित पुस्तक 'ब्राह्मण द ग्रेट' के लेखक ने दमोह के स्कूल में धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के खुलासों के बीच ट्वीट कर मुस्लिमों से धर्म परिवर्तन का विरोध करने और ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखने की अपील की है।
https://twitter.com/saifasa/status/1666269767957889025
हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें : नियाज खान
आईएएस नियाज खान ने ने ट्वीट कर लिखा- मुस्लिम भाई भी गो रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें। किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें। दरअसल, इस बयान को दमोह के गंगा-जमुना स्कूल में सामने आई धर्मांतरण की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। नियाज खान वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। https://twitter.com/saifasa/status/1666616791504941057ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है : नियाज खान
गौरतलब है कि आईएएस नियाज खान लेखक भी हैं। वे 8 किताबें प्रकाशित हो चुके हैं। हाल ही में वे ब्राह्मणों पर 'ब्राह्मण द ग्रेट' नाम की किताब लिख चुके हैं। जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के बारे में कई अहम बातें लिखी हैं। ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है। उन्हें हर फील्ड में बौद्धिक नेतृत्व दे दिया जाए, सलाहकार बनाया जाए तो देश के भीतर चीजें बेहतर हो सकती हैं। क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। चार महीने पहले मार्केट में आई इस किताब में उन्होंने लिखा कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण नंगे पांव निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है।
https://twitter.com/saifasa/status/1666269767957889025











