VIDEO : इंदौर में हैवान पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से सिर पर किए कई वार, बालकनी से फेंकने की कोशिश...

Follow on Google News
VIDEO : इंदौर में हैवान पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से सिर पर किए कई वार, बालकनी से फेंकने की कोशिश...
इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक हैवान पति द्वारा अपनी पत्नी पर ईंट और चाकू से हमले करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पति ईंट से मारते और बालकनी से फेंकने की कोशिश करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जहां महिला आईसीयू में भर्ती है। वहीं वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बुधवार का वीडियो वायरल होने के बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला आईसीयू में भर्ती और गंभीर हालत में बताई जा रही है।

महिला की हालत गंभीर, पति गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पति जितेंद्र परमार ने अपनी पत्नी पूजा परमार पर चाकू और ईंट से हमला किया। इस घटना में आरोपी पति के परिवार वालों ने भी सहयोग किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी जितेंद्र परमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना के बाद महिला पूजा परमार की हालत गंभीर बताई जा रही, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पति ने की दो शादी

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई जितेंद्र द्वारा दूसरी शादी कर ली गई थी। पहली पत्नी से लंबे समय से उसका विवाद चल रहा था। घटना के वक्त पहली पत्नी पूजा परमार को मारते समय जितेंद्र की दूसरी पत्नी गायत्री उसकी मां-बहन व अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1762702127074345115?s=20[/embed]

बालकनी में ईंट और चाकुओं से मारता रहा

पुलिस द्वारा यह भी जानकारी दी गई की बाणगंगा के नरवर में रहने वाली पूजा अपने दो बच्चों के साथ रहती थी, जितेंद्र परमार ने कुछ वर्ष पहले पूजा से विवाह किया था। लेकिन जितेंद्र द्वारा दूसरी शादी किए जाने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव लगातार चलता रहता था। वहीं रविवार को पूजा जब घर में अकेली थी तो पुराने विवाद के चलते जितेंद्र उसको खींचते हुए कमरे से बाहर लाया। घर की बालकनी में ईंट और चाकुओं से मारता रहा, जहां लहूलुहान हालत में पूजा चिल्लाती रही। पहले पूजा को बालकनी से फेंकने का प्रयास भी किया था। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। (इनपुट- हेमंत नागले)  ये भी पढ़ें- बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 50 हजार रुपए, बदनामी के डर से ट्रांसफर किए 30 हजार रुपए; बार-बार टॉर्चर से परेशान होकर क्राइम ब्रांच में की शिकायत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts