Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित, दिल्ली हाई कोर्ट का सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के आदेश

ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित, दिल्ली हाई कोर्ट का सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के आदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तुरंत उन आपत्तिजनक पोस्ट और यूआरएल को हटाने का निर्देश दिया है, जो एक्टर के नाम, तस्वीरों या एआई-जनित सामग्री का उनकी अनुमति के बिना उपयोग कर रहे थे। यह आदेश ऋतिक रोशन की छवि और पहचान के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    एक्टर ने की थी याचिका दायर 

    बता दें कि, हाल ही में एक्टर ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने बुधवार को यह आदेश पारित किया है। ऋतिक रोशन ने अपनी याचिका में शिकायत की थी कि उनकी पहचान का ऑनलाइन दुरुपयोग हो रहा है, जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट भी शामिल है। जिससे उनकी छवि और अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

    सोशल मीडिया से यूआरएल को हटाने का निर्देश

    सुनवाई के दौरान, अदालत ने ईबे, फ्लिपकार्ट और टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को उन यूआरएल को तुरंत हटाने का निर्देश दिया जो एक्टर की पहचान का अनधिकृत उपयोग कर रहे थे। हालांकि, कोर्ट ने अंतरिम चरण में कुछ फैन पेज को हटाने पर कोई एकतरफा आदेश नहीं दिया है और कहा है कि उनका पक्ष सुनने के बाद ही विस्तृत आदेश पारित किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

    क्या है पर्सनैलिटी राइट्स?

    पर्सनैलिटी राइट्स जिसे व्यक्तित्व अधिकार भी कहा जाता है किसी भी व्यक्ति को अपनी छवि, नाम या समानता को नियंत्रित करने और उससे लाभ प्राप्त करने का अधिकार देता है। ऋतिक रोशन के अलावा, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और रविशंकर जैसी कई हस्तियों ने भी इसी तरह के संरक्षण के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है और उन्हें अंतरिम राहत मिली है।

    भारत में इस संबंध में कोई विशेष कानून नहीं है, लेकिन न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 21 (निजता का अधिकार) के तहत हस्तियों को सुरक्षा प्रदान करते रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts