PlayBreaking News

Bhind News : युवक की हत्या के आरोपी का मकान जमींदोज, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Follow on Google News
Bhind News : युवक की हत्या के आरोपी का मकान जमींदोज, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
भिंड। शहर में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के मकान को शनिवार दोपहर जिला प्रशासन के अमले ने जमींदोज कर दिया। सुभाष नगर में रहने वाले सौरभ वाल्मीकि घर से मार्केट के लिए निकले थे, तभी हमलावरों ने मारपीट की और पीट-पीटकर चार आरोपियों ने हत्या दी थी।

तीनों मकानों पर चलाया बुलडोजर

इस हत्याकांड को लेकर बाल्मीक समाज के लोगों में आक्रोश था और वह लगातार प्रशासन पर आरोपियों के मकान को अवैध कब्जा बताते हुए तोड़े जाने की मांग कर रहे थे। शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन ने हत्या के मुख्य आरोपी मुकद्दर खान के तीनों मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

आरोपी के अवैध मकान पर चस्पा किया था नोटिस

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकद्दर खान लगातार फरार चल रहा है। वहीं दो आरोपी अब तक पुलिस के हाथ चढ़ गए है। जिला प्रशासन के अफसरों में बीती शाम को आरोपी के घर पर मकान को अवैध बताते हुए नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद मकान तोड़े जाने की कार्रवाई शनिवार की दोपहर की गई।

पुलिस ने 4 पर दर्ज किया था हत्या का केस

दरअसल, ये घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। जब सुभाष नगर में रहने वाले अरुण वाल्मीकि और सौरभ वाल्मीकि घर से मार्केट के लिए निकले थे, तभी हमलावरों ने दोनों से मारपीट की। गंभीर चोट आने पर सौरभ की मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकद्दर, आदिल, साहिल, लड्‌डू यादव पर हत्या का केस दर्ज किया था। ये भी पढ़ें- Jabalpur News : छात्रा की हत्या करने वाले युवक का शव जंगल में मिला, आरोपी ने घर में घुसकर मारे थे चाकू
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts