🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

हनीमून पर पत्नी को पीरियड्स आए तो भड़का पति! शादी के 45 दिन बाद घर से निकाला, मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

गोरखपुर की एक महिला ने अपने पति पर हनीमून के दौरान मारपीट करने और गला दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, अंडमान-निकोबार में पीरियड्स आने से पति नाराज हो गया था। इसके बाद ससुराल में भी दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ FIR दर्ज की है।
Follow on Google News
हनीमून पर पत्नी को पीरियड्स आए तो भड़का पति! शादी के 45 दिन बाद घर से निकाला, मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
हनीमून विवाद के बाद पति पर FIR

गोरखपुर। गोरखपुर की रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद पति के साथ अंडमान-निकोबार घूमने गई थी। इसी दौरान उसे पीरियड्स आ गए और तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि यह बात पति को पसंद नहीं आई और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का दावा है कि पति ने थप्पड़, लात और घूंसों से हमला किया और गला दबाने की कोशिश भी की। उसकी चीख सुनकर होटल के कर्मचारी वहां पहुंचे, जिसके बाद मामला रुका।

पीरियड्स आने पर पति के गुस्सा होने का आरोप

महिला की शिकायत के अनुसार, हनीमून के दौरान उसे तेज पेट दर्द हुआ और ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। वह दर्द से परेशान थी। आरोप है कि पति ने उससे पूछा कि उसने पहले पीरियड्स आने की जानकारी क्यों नहीं दी। इसके बाद वह गुस्सा हो गया और पत्नी को पीटने लगा। महिला का कहना है कि पति ने उसे यह भी कहा कि उसने उसका मूड खराब कर दिया। मारपीट के दौरान होटल कर्मचारियों ने उसकी आवाज सुनी और कमरे के बाहर पहुंचकर हस्तक्षेप किया।

ये भी पढ़ें: युवा देश का भविष्य उनकी मांग... राहुल गांधी का झारखंड के CM हेमंत सोरेन को पत्र, छात्रों की मांगों पर गौर करने की अपील

होटल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रोका

महिला ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान वह काफी डर गई थी। उसकी आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। महिला के मुताबिक, कर्मचारियों के पहुंचने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद पति ने उसके पिता को फोन किया और कथित तौर पर उसे वापस ले जाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि पति ने साफ कहा कि वह उसके साथ आगे नहीं रहना चाहता।

शादी के बाद दहेज को लेकर भी आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में दहेज को लेकर भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि शादी से पहले ससुराल पक्ष की ओर से सामान ब्रांडेड देने की बात कही गई थी। महिला के अनुसार, उसके परिवार ने शादी में करीब 20 लाख रुपये नकद, एक कार और अन्य सामान दिया था। महिला का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद भी सामान को लेकर उसे ताने दिए गए और अपमानित किया गया।

शादी के 45 दिन बाद घर से निकाला

महिला के मुताबिक, हनीमून से लौटने के बाद उसने ससुराल वालों को पूरी घटना बताई। आरोप है कि उसकी सास और ननद ने पति का साथ दिया और उसे परेशान किया। महिला का दावा है कि शादी के करीब 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका सामान वापस नहीं किया गया और पति की ओर से धमकी भरे संदेश भी आते रहे।

ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी-अनुराग ठाकुर की वापसी, राघव चड्ढा को लेकर भी बड़ा अपडेट... नितिन नबीन ने खोले पत्ते

तीन साल बाद दर्ज हुई FIR

महिला का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रही थी। अब 15 अगस्त को रामगढ़ताल थाने में उसके पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच एक दरोगा को सौंपी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

icon

Latest Posts