Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- सेनाएं युद्ध में डटीं और सेनापति गायब... दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- सेनाएं युद्ध में डटीं और सेनापति गायब... दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात
भोपाल। मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सेनाएं युद्ध में डटीं हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा। दरअसल, जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव के दौरान कमलनाथ गायब थे। गृह मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी हमला बोला, कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे अगर मित्र हो तो फिर शत्रु की जरूरत ही नहीं है।

कमलनाथ बयान कहां से दे रहे हैं : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के पंचायत चुनाव में बीजेपी पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं यह ढूंढ रहा हूं कि कमलनाथ बयान दे कहां से रहे हैं। सेनाएं युद्ध में डटीं हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा। कमलनाथ ना पार्टी के साथ दिखे, ना सोनिया गांधी के साथ दिखे। आखिर कमलनाथ गए कहा है। यह मूल बात है। किसी को पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गलती कमलनाथ की नहीं है, जो आपातकाल की कोख से जीतने नेता जन्में है। उनको ग्राम स्वराज, पंचायत सरकार में विश्वास ही नहीं है। यह लोग महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म कर देने के सपने को पूरा कर रहे हैं।

...शत्रु की जरूरत ही नहीं है : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे अगर मित्र हो तो फिर शत्रु की जरूरत ही नहीं है। कमलनाथ जी ने इसका मजा पहले चख लिया था और कल सुरेश पचौरी ने भी चख लिया। दिग्विजय सिंह अपने नेताओं का साथ निभा रहे है या ठिकाने लगा रहे है यह पता करने वाली बात है। बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कैसे हार गया। इसका शोध होना चाहिए।

देश में मप्र और जिलों में दतिया नशामुक्ति में नं.1

नशामुक्ति भारत अभियान में देश में मध्यप्रदेश और जिलों में दतिया के पूरे देश में प्रथम स्थान पर आने पर प्रदेश की जनता के साथ दतियावासियों को भी बहुत-बहुत बधाई। ये भी पढ़ें: मंत्री सारंग ने दिग्विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- उनकी मानसिकता गुंडों वाली है

फोटो लेकर दिग्विजय सिंह पर हमलावर है बीजेपी

दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चार समर्थितों को बीजेपी पर अगवा करने का आरोप लगाया गया था। चुनाव के समय जिला पंचायत कार्यालय में मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा भी सदस्यों के साथ अंदर चले गए। इसको लेकर मौके पर मौजूद दिग्विजय सिंह और विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई थी। बीजेपी उस दौरान के फोटो को लेकर ही दिग्विजय सिंह पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं। ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav Results : 51 में से 40 जिला पंचायतों में BJP का कब्जा, कांग्रेस के खाते में आई 10, गोंगपा को मिली 1 सीट मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts