Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री सारंग ने दिग्विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- उनकी मानसिकता गुंडों वाली है

मंत्री सारंग ने दिग्विजय को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- उनकी मानसिकता गुंडों वाली है
भोपाल। मप्र में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भोपाल में जिला पंचायत भवन के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन एवं दिग्विजय सिंह और पुलिस की झड़प पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा। https://twitter.com/psamachar1/status/1553251463165800448?t=SMUXEKTL3FWvKtHlLQ_pAA&s=08

गुंडागर्दी काम नहीं आई : सारंग

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को मीडिया से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भोपाल के गुंडों को इकट्ठा कर चुनाव को रोकने का प्रयास किया। सैकड़ों की भीड़ जमा कर कानून को हाथ में लेकर काम किया। पुलिस के साथ दिग्विजय सिंह ने झूमाझपटी कर मारपीट की। लेकिन उनकी गुंडागर्दी काम नहीं आई। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। सारंग ने कहा कि इस लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम कांगेस ने किया है। इसलिए मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बना देना चाहिए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता गुंडा वाली है।

फोटो लेकर दिग्विजय सिंह पर हमलावर है बीजेपी

दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चार समर्थितों को बीजेपी पर अगवा करने का आरोप लगाया गया था। चुनाव के समय जिला पंचायत कार्यालय में मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। जहां विधायक रामेश्वर शर्मा भी सदस्यों के साथ अंदर चले गए। इसको लेकर मौके पर मौजूद दिग्विजय सिंह और विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई थी। बीजेपी उस दौरान के फोटो को लेकर ही दिग्विजय सिंह पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं। ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav Results : 51 में से 40 जिला पंचायतों में BJP का कब्जा, कांग्रेस के खाते में आई 10, गोंगपा को मिली 1 सीट मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts