Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिस्ट्रीशीटर बब्लू पण्डा की हत्या, पहले गोली मारी और फिर धारदार हथियार से काट दिया गला

बदमाश बब्लू पण्डा की हत्या करने वालों में बरेला जबलपुर निवासी राेहित सोनकर और उसके साथियों का नाम आया है। मंडला पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जबलपुर। शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश बब्लू पण्डा (51 वर्ष) की मंडला में ढाबे के पास गुरुवार की रात 11 बजे के लगभग गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों और बब्लू पण्डा गैंग में 30 से 35 राउंड गोलियां चलीं। आरोपियों ने बब्लू पण्डा को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से गले पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या मंडला के जंगल में चल रहे जुए की फड़ पर कब्जा जमाने को लेकर की गई। विवाद के दौरान आरोपी पक्ष के भी दो लोग घायल हुए। देर रात घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रही। एसपी मंडला यशपाल सिंह राजपूत भी पहुंचे थे। बीजाडांडी टीआई राजेंद्र बर्मन के मुताबिक बदमाश बब्लू पण्डा की हत्या करने वालों में बरेला जबलपुर निवासी राेहित सोनकर और उसके साथियों का नाम आया है। मंडला पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि बब्लू पण्डा को चार गोलियां लगी हैं। हमला उस समय हुआ, जब बब्लू पण्डा अपने गुट के गुर्गों के साथ ढाबे में पहुंचा था। ढाबे में दोनों ओर से 30-35 राउंड गोलियां चलाई गईं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts