Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक विवाह ऐसा भी :रुखसार ने सनातन धर्म अपनाया बनी वंशिका, हिंदू युवक विशाल से रचाई शादी, बोलीं- बचपन से बिंदी लगाती हूं

धार की रहने वाली रुखसार ने हिंदू युवक से लव मैरिज की और सनातन धर्म अपना लिया। रुखसार ने अपना नाम बदलकर वंशिका रख लिया है। साथ ही श्री रामचरितमानस को अपने जीवन में धारण करने और उसके अनुसार जीने का भी संकल्प लिया है।
रुखसार ने सनातन धर्म अपनाया बनी वंशिका, हिंदू युवक विशाल से रचाई शादी, बोलीं- बचपन से बिंदी लगाती हूं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा। मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली एक मुस्लिम युवती रुखसार ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर वंशिका रख लिया है। वंशिका ने खंडवा के विशाल राजपूत नामक एक हिंदू युवक से वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया है।

    सनातन धर्म के प्रति बचपन से लगाव

    बता दें कि, वंशिका और विशाल का विवाह हरिहर मिलन दिवस के अवसर पर महादेवगढ़ में संपन्न हुआ। विवाह के बाद वंशिका (पूर्व में रुखसार) ने बताया कि उसकी रुचि सनातन धर्म में बचपन से ही थी। वह घर में बिंदी लगाती थीं और नवरात्रि में मंदिरों में दर्शन करने जाती थीं। जिसका उनकी मां विरोध करती थीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान होता है और उन्हें देवी माना जाता है। यही कारण है कि उसने हिंदू धर्म में शादी करने का फैसला किया।

    Uploaded media

    निकाह से इनकार कर किया विवाह

    वंशिका ने बताया कि 27 नवंबर को उनके परिवार ने उनका निकाह तय कर दिया था। लेकिन उसने साफ मना कर दिया। परिवार के न मानने पर उसने सोशल मीडिया के दोस्त विशाल राजपूत से शादी करने का फैसला किया। मंगलवार को हरिहर मिलन दिवस के मौके पर खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में यह विवाह संपन्न हुआ।

    अशोक पालीवाल ने दिया आशीर्वाद

    विशाल राजपूत एक किसान हैं और उनका कहना है कि रुखसार ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। वंशिका ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने बिना किसी डर या दबाव के यह फैसला लिया है और अब वह अपने पति के साथ रहेंगी। हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल ने इस विवाह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पालीवाल का कहना है कि इस्लाम में पहले तलवार की नोंक पर धर्मांतरण होते थे लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। लड़की ने खुद इच्छा जाहिर की और हिंदू लड़के से विवाह किया।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts