हिमाचल में दिल दहला देने वाला मामला : पत्नी, सास-ससुर पर किया चाकू से हमला, बेटे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

Follow on Google News
हिमाचल में दिल दहला देने वाला मामला : पत्नी, सास-ससुर पर किया चाकू से हमला, बेटे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी, बेटे और सास-ससुर पर चाकू से जोरदार हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बेटे की गर्दन पर चाकू से हमला करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर आरोपी भरत पठानिया को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, पत्नी और सास-ससुर का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला संधोल की भूर पंचायत से सामने आया है। आरोपी भरत निवासी कोट पंचायत की शादी चार साल पहले सुषमा देवी से हुई थी। सुषमा के पिता हेमराज ने बताया कि, शादी के बाद से दामाद बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। जिसके बाद करीब दो साल से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार (14 जून) को बेटी के सास-ससुर समझौता करने करने के लिए उनके घर आए हुए थे। दोपहर को उनका दामाद भी वहां पर आ धमका और उसकी बेटी और पत्नी कलावती को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद उनके दामाद ने चाकू से बेटी और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। जब हेमराज बीच बचाव करने उतरे तो दामाद ने ससुर पर भी हमला कर दिया। इन तीनों पर हमला करने के बाद आरोपी ने अपने ढाई साल के बेटे की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सरकाघाट के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसियों की गौशाला में छिप गया था, जिसे पुलिस ने कल ही गिरफ्तार कर लिया। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक रिकवर नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि पीजीआई में उपचाराधीन बेटी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts