कंगना रनौत को HC से झटका, मानहानि केस रद्द करने की याचिका खारिज

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, कंगना के खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था। एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले को रद्द करने की याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

कंगना पर क्यों किया मानहानि का केस

यह मालमा बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद का है। कंगना ने सुशांत सिंह की मौत का कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद 'नेपोटिज्म' को बताते हुए कई लोगों पर आरोप लगाया था। जिसमें जावेद अख्तर का भी नाम शामिल था। एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। अख्तर ने दावा किया था कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उनके वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहा केस

जावेद-कंगना का यह मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में है। कंगना ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ कार्रवाई को खारिज करने की मांग की थी। अब कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले कंगना रनौत ने जमानत के लिए भी याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कंगना को जमानत दे दी थी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts