PlayBreaking News

हरियाणा के अंबाला में 3 टूरिस्ट बसें आपस में टकराईं, कटरा से दिल्ली की तरफ जाते समय हुआ हादसा, 5 लोगों की मौत

Follow on Google News
हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हीलिंग टच अस्पताल के पास 3 टूरिस्ट डीलक्स बसें सुबह 3 बजे आपस में टकरा गईं। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1475337359512145921[/embed]

बस के अचानक रुकने की वजह से हुआ हादसा

ये बसें कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थीं, उसी दौरान सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। हादसे के वक्त सभी सवारियां सो रही थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts