हरदा: पितृ मोक्ष अमावस्या पर कुंवर बाई ट्रस्ट की पहल, सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी-पेन; छात्रावासों को दिए गीजर

हरदा। पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर श्रीमती कुंवर बाई ट्रस्ट, हरदा की ओर से सेवा और शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में सैकड़ों स्कूली बच्चों को निशुल्क कॉपी और पेन वितरित किए गए। इसके साथ ही ट्रस्ट ने बालिका और बालक छात्रावासों को चार-चार इलेक्ट्रिक गीजर भी भेंट किए, जिससे सर्दियों में छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सकेगी।
पितरों की स्मृति में हर साल करता है सेवा कार्य
कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश बघेल और सचिव संजय कमलचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ने बताया कि संस्था हर साल ट्रस्ट के सदस्यों के पितरों की पुण्य स्मृति में सेवा कार्य करती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष पितृ मोक्ष अमावस्या पर बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग देना और पितरों की स्मृति में समाजसेवा के कार्य करना है।
रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी; आरोपियों की तलाश जारी
बालक और बालिका छात्रावासों को दिए आठ गीजर
शिक्षा सामग्री वितरण के साथ ट्रस्ट ने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बालिका छात्रावास और बालक छात्रावास में चार-चार इलेक्ट्रिक गीजर भेंट किए। इस तरह दोनों छात्रावासों को कुल आठ गीजर उपलब्ध कराए गए हैं। सर्दी के मौसम में गर्म पानी की सुविधा मिलने से छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। ट्रस्ट की इस पहल को विद्यार्थियों की जरूरतों से जुड़ा उपयोगी कदम माना जा रहा है।
रायसेन: मदागन घाट पर नर्मदा में डूबा नाबालिग, 6 घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला
स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रजापति और शिक्षकों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अग्रवाल, वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. आनंद झवर, दिलीप मिश्रा सहित अन्य ट्रस्टी भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















