PlayBreaking News

Gwalior में संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाई ने छोटे भाई-बहन पर चलाई गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

Follow on Google News
ग्वालियर। पारिवारिक संपत्ति विवाद के करण सगे भाई ने छोटे भाई-बहन को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने हमलावर भाई पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश रही है।

घर के हिस्से को लेकर चल रहा था विवाद

बता दें कि घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर की है। सोनू शर्मा कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले ही घर के हिस्से को लेकर भाई-बहनों में विवाद हुआ था। घायल बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार को भी सोनू ने विवाद किया। इस दौरान छोटा बेटा रवि बीच में बोला तो दोनों में झगड़ा हो गया। इतने में सोनू ने देसी कट्टे से रवि को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी है। वहीं बीच बचाव करने के लिए आई बहन पूनम को पेट में गोली लग गई है।

भाई-बहन अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों से गोली चालन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भाई-बहन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । एसपी अमित सांघी ने बताया कि भाई की पीठ में और बहन के पेट में गोली लगी है। सोनू शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़े: कोरोना के बढ़ते केस पर मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- टंट्या मामा के ताबीज से मिलता है स्वास्थ्य लाभ, बयान कांग्रेस ने साधा निशाना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts