PlayBreaking News

कोरोना के बढ़ते केस पर मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- टंट्या मामा के ताबीज से मिलता है स्वास्थ्य लाभ, बयान कांग्रेस ने साधा निशाना

Follow on Google News
मप्र की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने अजीब बयान दिया है। जब कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर सवाल उठे तो उन्होंने दो-टूक कह दिया- कि कहीं कुछ नहीं होगा। घबराने की जरूरत ही नहीं है। टंट्या मामा के ताबीज से तो स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन पर अटूट आस्था है लोगों की।

बलिदान दिवस पर होगा आयोजन

दरअसल, मप्र सरकार ने 4 दिसंबर को इंदौर के पातालपानी में क्रांतिकारी टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करने वाले हैं। गौरव कलश यात्रा आदिवासीबहुल जिलों से होकर इंदौर पहुंचने वाली हैं। इन यात्राओं के स्वागत के इंतजाम भी किए गए हैं। वैसे, उषा ठाकुर कोरोना को लेकर पहले भी विवादों में रही हैं। पिछले विधानसभा सत्र में उन्होंने एक बार भी मास्क नहीं पहना था। बुधवार को भी जब मीडिया से चर्चा की तो उनके चेहरे पर मास्क नहीं था। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मास्क लगाएं। वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाएं। https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1466302264851656710

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

इधर, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के बयान को लेकर कांग्रेस ने मंत्री और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के बयान के बाद शिवराज सरकार को कोरोना के तमाम प्रतिबंध और गाइडलाइन को हटा लेना चाहिए। वैक्सीनेशन की अनिवार्यता खत्म कर देना चाहिए।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts