PlayBreaking News

Gwalior Honor Killing : लड़की का प्यार करना बना गुनाह, शादी से चार दिन पहले पिता ने बेटी को मारी गोली, बोला- कोई अफसोस नहीं

Follow on Google News
Gwalior Honor Killing : लड़की का प्यार करना बना गुनाह, शादी से चार दिन पहले पिता ने बेटी को मारी गोली, बोला- कोई अफसोस नहीं
ग्वालियर। महाराजपुरा के आदर्श नगर में 20 वर्षीय तनु गुर्जर की उसके पिता महेश सिंह ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। तनु के पिता शादी की तैयारियों के बीच अचानक गुस्से में घर आए और उस पर फायर कर दिया। तनु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता हत्या के बाद करीब 10 मिनट तक पिस्टल लहराता रहा।

किसी और लड़की से प्रेम करती थी तनु

तनु ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया था कि वह छह साल से भीकम मावई नामक युवक से प्रेम करती है। तनु ने वीडियो में कहा था कि उसके परिवार ने पहले इस शादी के लिए हां की थी, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। परिजन उसे भारतीय वायुसेना में सार्जेंट मंगेतर से शादी के लिए मजबूर कर रहे थे। तनु के पिता महेश गुर्जर महेश ढाबा के नाम से ढाबा संचालित करते हैं। तनु की शादी जिस युवक से तय की गई थी, वह भारतीय वायुसेना में सार्जेंट है। तनु करीब छह साल से भूपेंद्र मावई से प्रेम करती थी। इसलिए मंगेतर से बात नहीं करती थी।

वीडियो में तनु ने क्या कहा

जारी किए गए वीडियो में तनु ने कहा, “हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है। मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं। आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं। हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं। पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी, लेकिन फिर मना कर दिया। अब वो मुझे डेली मारते भी हैं। मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है। वो आगरा का रहने वाला है। अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। क्योंकि वो मुझ पर डेली प्रेशर बनाते हैं किसी और से शादी करने के लिए, लेकिन मैं नहीं कर सकती।”

पिस्तौल से तनु पर चलाई गोली

मंगलवार रात घर में हल्दी और मेहंदी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच महेश सिंह ने गुस्से में आकर पिस्टल से तनु के चेहरे पर गोली मार दी। गोली लगते ही तनु खून से लथपथ हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे, जहां तनु की लाश पड़ी थी। तनु का चचेरा भाई राहुल भी घटना में शामिल था और पिस्टल लेकर खड़ा था।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार और एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। महेश सिंह हत्या के बाद भागा नहीं, बल्कि कट्टा लहराता रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों पिता महेश सिंह और चचेरे भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है और जांच जारी है। ये भी पढ़ें- ग्वालियर : आरएसएस प्रमुख के बयान पर गरमाई सियासत, दिग्विजय सिंह ने कहा- यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts