Power Cut Alert!भोपाल के इन इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी प्रभावित

भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को 1 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके चलते रोहित नगर, तिलक नगर, चिचली, गुजराती कॉलोनी और डीके कॉटेज समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है।
भोपाल के इन इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी प्रभावित

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में गुरुवार को 1 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक बिजली बंद

  • त्रिभुवन कॉलोनी
  • रुद्राक्ष
  • शिवा स्प्रिंग
  • शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी
  • लाइफ स्टाइल ब्लू
  • कैनाल किनशिप
  • शिव आंगन और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रहेगी कटौती

  • चिचली गांव और आसपास के इलाके

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में असर

  • भैंसाखेड़ी
  • बैरागढ़ मंडी
  • रोहित नगर फेस-1
  • फॉरच्यून ग्लोरी
  • तिलक नगर
  • लक्ष्मी परिसर
  • प्रियदर्शनी
  • गुजराती कॉलोनी
  • डीके कॉटेज
  • ड्रीम ग्लोरी
  • लोटस फेस-1 और आसपास के क्षेत्र

पहले से कर लें जरूरी तैयारी

बिजली कटौती के दौरान पानी की मोटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोग पहले से तैयारी कर लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts